Chandrayaan-3 Mission: ISRO ने ट्वीट कर चंद्रमा की सतह की जारी की 3D इमेज

3D Anaglyph Image Of Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 मिशन के दौरान चंद्रमा और इस पर मौजूद चीजों को 3D इफैक्ट में देखने के लिए प्रज्ञान रोवर के माध्यम से खास एनाग्निफ विधि अपनाई...

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

3D Anaglyph Image Of Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 मिशन के दौरान चंद्रमा और इस पर मौजूद चीजों को 3D इफैक्ट में देखने के लिए प्रज्ञान रोवर के माध्यम से खास एनाग्निफ विधि अपनाई. इसरो ने मंगलवार 5 सितंबर को सोशल मीडिया फ्लेटफॉर्म (X) पर एक तस्वीर जारी करते हुए ट्वीट किया और पोस्ट में लिखा है कि. "एनाग्लिफ़ स्टीरियो या मल्टी-व्यू छवियों से तीन आयामों में वस्तु या इलाके का एक सरल दृश्य है. यहां प्रस्तुत एनाग्लिफ़ NavCam स्टीरियो छवियों का उपयोग करके बनाया गया है, जिसमें प्रज्ञान रोवर पर ली गई बाएँ और दाएँ दोनों छवि शामिल हैं. 

आगे लिखा कि, "इस 3-चैनल छवि में, बाईं छवि लाल चैनल में स्थित है, जबकि दाहिनी छवि नीले और हरे चैनल (सियान बनाते हुए) में रखी गई है. इन दोनों छवियों के बीच परिप्रेक्ष्य में अंतर के परिणामस्वरूप स्टीरियो प्रभाव होता है, जो तीन आयामों का दृश्य प्रभाव देता है. 3डी में देखने के लिए लाल और सियान चश्मे की सिफारिश की जाती है.  NavCam को LEOS/ISRO द्वारा विकसित किया गया था. डेटा प्रोसेसिंग SAC/ISRO द्वारा की जाती है."

भारत ने 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की सॉप्ट लैंडिंग के बाद इतिहास रच दिया था. भारत चंद्रमा की सतह पर पहुचने वाला चौथा देश और इसके दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag