एकतरफा इश्क या सोची-समझी साजिश? ऋषिकेश प्रीति मर्डर केस में आरोपी के राजनीतिक कनेक्शन चौंकाने वाले

उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक 32 वर्षीय महिला प्रीति रावत की गोली मारकर क्रूर हत्या कर दी गई. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्यारा कोई और नहीं बल्कि प्रीति का अपना पार्टनर था. देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने इसकी पुष्टि की और बताया कि.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

उत्तराखंड: ऋषिकेश में एक युवक ने महिला को गोली मारकर हत्या कर दी. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक महिला की पहचान प्रीति रावत और निवासी यमकेश्वर के रूप में हुई है. प्रीति शिवाजी नगर में किराये पर कमरा लेकर पिछले एक साल से रह रही थी और आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से एम्स में नौकरी करती थी.

पुलिस के अनुसार, हत्या एक सोची-समझी योजना के तहत की गई है. आरोपी सुरेश ने प्रीति की हत्या की योजना काफी पहले बना ली थी. हत्या की क्रूर शैली और सुरेश का शातिराना व्यवहार इस बात की ओर स्पष्ट इशारा करता है कि प्रीति की हत्या किसी आवेग या अचानक गुस्से में नहीं, बल्कि पूर्वनियोजित और सुनियोजित साजिश के तहत अंजाम दी गई है.

हत्या के बाद आरोपी फरार

हत्या को अंजाम देने के बाद सुरेश अपने वाहन (स्कूटी और कार) शहर में ही छोड़ कर चला गया. सुरेश की कार आवास विकास के समीप व स्कूटी नगर निगम के समीप मिली है. बताया जा रहा है कि वह घटना स्थल तक स्कूटी से पहुंचा था और बाद में अपने वाहन शहर में ही छोड़ कर बस या किसी अन्य साधन से फरार हो गया.

प्रीति के परिजनों ने लगाया आरोप

प्रीति के परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुरेश प्रीति से शादी करने के लिए दबाव बना रहा था, जिसके चलते उसने अपनी पत्नी को भी तलाक दे दिया था. जब प्रीति ने शादी से इन्कार किया और उसकी बात नहीं मानी, तो उसने हत्या कर दी. प्रीति की बड़ी बहन ने बताया कि सुरेश प्रीति का शारीरिक शोषण कर रहा था. सुरेश पूर्व में प्रीति से हाथापाई कर चुका था.

सुरेश की संपत्ति बेचने की जानकारी

प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि प्रीति से शादी करने से पूर्व प्रीति एवं उसके परिजनों ने ऋषिकेश में संपत्ति लेने की बात सुरेश गुप्ता से कही थी. जिस कारण सुरेश गुप्ता ने लक्सर हरिद्वार स्थित अपनी सारी पैतृक संपत्ति 35 लाख में बेच दी थी.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag