ट्रंप का ईरान पर 'स्पीड एंड वायलेंस' अटैक प्लान फाइनल? तनाव के बीच पेंटागन में अमेरिका-इजरायल की गुप्त मीटिंग
सूत्रों की मानें तो उच्च स्तरीय मीटिंग से सीधे लौटते ही इजराइल के शीर्ष अधिकारी प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मिले. खुफिया सूचनाओं और अंदेशों के बीच माना जा रहा है कि इजराइल और उसके सहयोगी देश मिलकर ईरान के खिलाफ कोई बड़ी और नई रणनीति तैयार कर रहे हैं.

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट एक बार फिर युद्ध की दहलीज पर खड़ा है, जहां अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष की आशंकाएं तेजी से बढ़ रही हैं. हाल ही में पेंटागन में अमेरिका और इजरायल के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के बीच एक गुप्त बैठक हुई, जिसने इस तनाव को और गहरा कर दिया है.
ईरान पर हमले की तैयारी?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बैठक में ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई पर चर्चा हुई है. अमेरिकी जनरल डैन केन और इजरायली सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ आयल जमीर के बीच हुई इस बैठक के बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने देश के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ ताबड़तोड़ बैठकें की हैं.
खामेनेई की सख्त चेतावनी
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू करता है, तो यह संघर्ष केवल दो देशों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे क्षेत्र में फैल जाएगा. उन्होंने कहा कि ईरान युद्ध की शुरुआत नहीं करेगा, लेकिन अगर हमला होता है, तो ईरानी जनता जवाब देगी.
ट्रंप की नौसैनिक तैनाती
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि विमानवाहक पोत अब्राहम लिंकन के नेतृत्व में एक विशाल नौसैनिक बेड़ा ईरान की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने चेतावनी दी है कि अमेरिका के साथ समझौते के लिए ईरान के पास समय तेजी से खत्म हो रहा है.


