Delhi Elections 2025: महिलाओं के बाद अब दिल्ली में छात्रों को मिलेगी फ्री बस सर्विस, अरविंद केजरीवाल का एक और वादा
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार सबसे ज्यादा तवज्जो शिक्षा को देती है. बहुत से गरीब बच्चे हैं जिनकी शिक्षा इसलिए रह जाती है क्योंकि उनके पास स्कूल-कॉलेज जाने के लिए पैसे नहीं होते हैं. हम आज ऐलान करते हैं कि हमारी सरकार बनने पर स्टूडेंट्स को भी बसों में फ्री सफर दिया जाएगा.

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक और चुनावी वादा किया है. उन्होंने महिलाओं के बाद अब दिल्ली के छात्रों को भी फ्री बस सर्विस देने की घोषणा की है. केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम छात्रों के लिए परिवहन को आसान बनाना चाहते हैं. अगर AAP चुनाव जीतती है, तो हम दिल्ली में छात्रों के लिए बस यात्रा निःशुल्क करने के मॉडल पर काम कर रहे हैं. महिला छात्रों को पहले से ही इसका लाभ मिल रहा है.
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार सबसे ज्यादा तवज्जो शिक्षा को देती है. बहुत से गरीब बच्चे हैं जिनकी शिक्षा इसलिए रह जाती है क्योंकि उनके पास स्कूल-कॉलेज जाने के लिए पैसे नहीं होते हैं. हम आज ऐलान करते हैं कि हमारी सरकार बनने पर स्टूडेंट्स को भी बसों में फ्री सफर दिया जाएगा.
इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर छात्रों के लिए दिल्ली मेट्रो के किराए में 50 प्रतिशत छूट देने की गुजारिश की है. दिल्ली मेट्रो, केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार का संयुक्त उपक्रम है. हमें उम्मीद है कि वह इस जन कल्याणकारी योजना पर सहमत होंगे. छात्रों के लिए छूट के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार 50:50 का योगदान कर सकते हैं."
PM मोदी को लिखे पत्र में क्या है?
अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. पत्र के जरिए केजरीवाल ने पीएम मोदी से स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए दिल्ली मेट्रो के किराए में 50 फीसदी की सब्सिडी की मांग की है.
अरविंद केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में कहा, "मैं दिल्ली के स्कूल और कॉलेज छात्रों से संबंधित एक महत्वपूर्ण मामले पर आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए ये पत्र लिखा रहा हूं. दिल्ली के छात्र अपने स्कूल और कॉलेज तक आने-जाने के लिए बड़े पैमाने पर मेट्रो पर निर्भर हैं."


