कब शुरू होंगी फ्लाइट्स? जानिए पहले चरण में कौन-कौन से शहर होंगे कनेक्टेड

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पहला चरण आज 28 मार्च 2026 को पीएम मोदी के हाथों उद्घाटन हो रहा है. कुछ हफ्तों बाद व्यावसायिक उड़ानें शुरू होंगी, जिसमें शुरुआत में 10 प्रमुख शहरों से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

जेवर एयरपोर्ट: दो दशकों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर पूरी तरह तैयार हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 28 मार्च 2026 को इसके पहले चरण का उद्घाटन करने जा रहे हैं.उद्घाटन समारोह के कुछ हफ्तों बाद ही यहां से व्यावसायिक उड़ानें शुरू होने की उम्मीद जगी है. हालांकि एयरलाइंस की ओर से अभी कोई आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया गया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से उद्घाटन के 45 दिनों के अंदर करीब 10 प्रमुख शहरों के लिए सीधी उड़ानें शुरू हो सकती हैं. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक बुकिंग विंडो खुलने का इंतजार जरूर करें.

इन 10 शहरों से हो सकती है शुरुआती कनेक्टिविटी

पहले चरण में हाई-डिमांड वाले मेट्रो शहरों पर पूरा फोकस रहेगा. रिपोर्ट्स के अनुसार निम्नलिखित शहरों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट्स शुरू हो सकती हैं:

  • मुंबई

  • बेंगलुरु

  • हैदराबाद

  • कोलकाता

  • पुणे

  • लखनऊ

  • अहमदाबाद

  • चेन्नई

  • गोवा

जयपुर  ये रूट्स एनसीआर के यात्रियों के लिए नई सुविधा साबित होंगे, खासकर दिल्ली एयरपोर्ट की भीड़भाड़ से मिलने वाली राहत के लिहाज से.

किन एयरलाइंस से शुरू होंगी उड़ानें?

पहले चरण में तीन प्रमुख एयरलाइंस सेवाएं शुरू करने की तैयारी में हैं:  IndiGo (लॉन्च एयरलाइन के रूप में सबसे ज्यादा फ्लाइट्स की उम्मीद)
Akasa Air: Air India Express  इन एयरलाइंस के जरिए घरेलू के साथ-साथ कुछ अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी भी उपलब्ध होने की संभावना है.

टिकट बुकिंग कब शुरू होगी?

अभी तक टिकट बुकिंग की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, उड़ानें शुरू होने से 2 से 4 हफ्ते पहले बुकिंग विंडो खुल सकती है. यात्रियों को सलाह है कि वे आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर अपडेट चेक करते रहें. 

 NCR क्षेत्र के लिए गेम-चेंजर

यह एशिया के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स में से एक है, जो भविष्य में दिल्ली एयरपोर्ट पर दबाव कम करने के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा देगा.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो