Ambala News: बस स्टैंड पर आवारा कुत्तों का बड़ा खतरा, यात्रियों में मचा हड़कंप

अंबाला: छावनी बस स्टैंड परिसर में आवारा कुत्ते यात्रियों के लिए खतरा बन चुके हैं।इसी दौरान बैठे महिला, बच्चों और बुजुर्गों भय का माहौल बना हुआ है।इसके साथ ही आवारा कुत्ते न जाने कितने यात्रियों को काट चुके हैं।जिससे लोगों में डर बना हुआ है।

Shweta Bharti
Edited By: Shweta Bharti

हाइलाइट

  • छावनी में आवारा कुत्तों से यात्रियां काफी डरे हुए हैं। बताया जा रहा है कि आवारा कुत्तों का खतरा लगातार बढ़ता ही रहता है।

Ambala News: छावनी में आवारा कुत्तों से यात्रियां काफी डरे हुए हैं। बताया जा रहा है कि आवारा कुत्तों का खतरा लगातार बढ़ता ही रहता है कभी कुत्ते कुर्सियों के नीचे बैठे होते हैं, तो वहीं कई कुत्ते वाटर कूलर के पास बैठे हुए नजर आते हैं। इन आवारा कुत्तों ने लोगों के अंदर डर का माहौल बना रखा है।आपको बता दें कि बस स्टैंड से चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल, जेएंडके, दिल्ली और यूपी के लिए बसें निकलती हैं स्थिति यह रहती है कि छावनी बस अड्डे परिसर में जगह-जगह पर आवारा कुत्ते बैठे रहते हैं।

आवारा कुत्तों ने न जाने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।जिसके चलते लोग दहशत में है।इसके साथ ही यात्रियों ने इसको लेकर कई बार शिकायत भी की है।बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। छावनी में रहने वाले सिकवीघर मोहल्ला निवासी विशाल ने बताया है कि उसे अपने काम के चलते चंडीगढ़ जाना था।

वह कुर्सी पर बैठकर बस के आने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर कुर्सी के नीचे बैठे एक कुत्ते को टच हो गया।तो वह उसे भौंकने लगा जिससे विशाल पीछे हट गया। उनका कहना है कि बस स्टैंड से इन सभी कुत्तों को हटाना चाहिए।यह कुत्ते किसी भी यात्री को कभी भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

इन्हें जल्द से जल्द हटाया जाए।इससे बस स्टैंड में सुरक्षा रहेगी और सुंदरता भी बढ़ेगी। शाहबाद मारकंड के निवासी राजीव ने बताया है कि वह कैंट बाजार में सामान लेने के लिए आय़ा था। जहां पर वह बस की प्रतीक्षा कर रहा था। इसी बीत कुछ कुत्ते यात्रियों के आसपास घूम रहे थे।

जोकि गलत है वह किसी भी यात्री को कभी भी काट सकते हैं। बस स्टैंड पर अधिकतर देखा गया है कि लोग बस स्टैंड में जल्दी में होते हैं उन्हें आवश्यक काम के लिए जल्दबाजी में जाना होता है यदि ऐसे में कुत्ते को काट लें, तो उसका सफर खराब हो सकता है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag