महाराष्ट्र की ख़बरें
Saturday, 08 April 2023
मुंबई में पाकिस्तान के तीन आतंकियों की एंट्री! एक शख्स ने पुलिस कंट्रोल को फोन पर दी जानकारी
Saturday, 01 April 2023
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संजय राउत को धमकी भरा मैसेज मिला, कहा- सिद्धू मूसेवाला जैसा होगा अंजाम
उद्धव गुट के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी राउत के फोस पर मैसेज के माध्यम से दी गई है। आरोपी ने मैसेज में कहा कि तेरा भी अंजाम मूसेवाला जैसा करूगा।
Sunday, 08 January 2023
Maharashtra: संजय राउत बोले-असली शिवसेना उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली
शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि असली शिवसेना वह है जिसका नेतृत्व उद्धव ठाकरे कर रहे हैं। राउत ने चुनाव आयोग से पार्टी को न्याय मिलने की उम्मीद जताई है। पत्रकारों से बातचीत में राउत ने कहा कि स्वतंत्रता और स्वायत्तता अब स्वायत्त संस्थानों में नहीं देखी जा रही है, लेकिन फिर भी उन्हें चुनाव आयोग से न्याय मिलने की उम्मीद है।
Wednesday, 28 December 2022
सीमा विवाद के बीच बोले-आदित्य ठाकरे, कहा-मुंबई महाराष्ट्र का हिस्सा है और कोई उसे ले नहीं सकता
महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद के बीच शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि मुंबई महाराष्ट्र का हिस्सा है और उसे महाराष्ट्र से नहीं ले सकता है। उन्होंने कर्नाटक के कानून मंत्री के एक बयान का जवाब देते हुए यह बात कही है।
Sunday, 18 December 2022
महाराष्ट्र को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए लोकायुक्त बिल लाएगी सरकार
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार इस विधानसभा सत्र में लोकायुक्त बिल लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि आज हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए है। फडणवीस ने कहा कि हमने लोकपाल की तर्ज पर महाराष्ट्र में लोकायुक्त शुरू करने की अन्ना हजारे कमेटी की रिपोर्ट को मंजूरी दे दी है।
Saturday, 17 December 2022
महाराष्ट्रः राज्यपाल कोश्यारी के विवादित बयान पर महाविकास अघाड़ी का हल्लाबोल
महाविकास अघाडी ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की छत्रपति शिवाजी महाराज पर की गई टिप्पणी के खिलाफ शनिवार को शिंदे सरकार और राज्यपाल के खिलाफ विरोध मार्च निकाला है। इस बीच सैड़कों की संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
Friday, 25 November 2022
मुंबई: तेंदुआ ने किया 3 लोगों को जख्मी
यह घटना मुंबई की है जहां पर कल्याण के रिहायशी इलाके में अचानक से तेंदुए ने कुछ लोगों के घरों में घुस कर उन्हें घायल कर दिया। वहां मौजूद लोगों के मन में दहशत फैल गई और उनके मन में डर पैदा हो गया। तेंदुआ मंगलगढ़ से दौड़ते हुए मुंबई की ओर आया था। जिसे देखकर लोगों ने घर में घुसते हुए तेंदुए की विडियों भी बनाई।
Thursday, 24 November 2022
महाराष्ट्र: शादी से किया इनकार, तो लगा दी लड़की के पिता की दुकान में आग
महाराष्ट्र के नागपुर में एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने को कहा, लड़की ने इनकार कर दिया। तो लड़के ने लड़की के पिता की दुकान में घुस कर लगाई आग, व मिनी ट्रक को भी जला डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी लड़की से शादी करना चाहता था।
Friday, 18 November 2022
महाराष्ट्र: अंबरनाथ में अंधाधुंध फायरिंग के मामले में गिरफ्तार, पंढरीनाथ फड़के पर सबसे पहले राहुल पाटिल पर फायरिंग का आरोप
पंढरीनाथ फड़के के वकीलों ने दावा किया कि जवाब में पंढरीनाथ फड़के के समर्थकों ने फायरिंग की थी, लेकिन पंढरीनाथ फड़के की शिकायत पुलिस ने दर्ज नहीं की है। इसको लेकर फड़के के वकीलों का आरोप है कि पुलिस पर राजनीतिक दबाव है।
Thursday, 17 November 2022
महाराष्ट्र: राहुल गांधी द्वारा वीर सावरकर पर किए गए टिप्पणी के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गर्माई
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा वीर सावरकर पर किए गए आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गर्माई। जहां एक तरफ बीजेपी इसका पूरा विरोध कर रही है, अब वहीं शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने कल्याण पूर्व में राहुल गांधी के विरोध में प्रदर्शन किया।
Wednesday, 16 November 2022
महाराष्ट्र: शिंदे-भाजपा गठबंधन की प्रत्याशी नीलिमा म्हात्रे चुनी गई सरपंच
मुंबई से सटे कल्याण तालुका के म्हराल ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए चुनाव निर्विरोध हो गया। सरपंच पद के लिए शिंदे गुट और भाजपा गठबंधन की प्रत्याशी नीलिमा नंदू म्हात्रे निर्विरोध चुन ली गईं। दरअसल गांव महराल के ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से सरपंच पद का चुनाव निर्विरोध कराने का फैसला लिया और इसी वजह से नीलिमा म्हात्रे ग्रामपंचायत की नई सरपंच बनी।
Tuesday, 15 November 2022
टैलेंटिका द्वारा आयोजित 7 दिवसीय प्रतियोगिता में भारत सहित विश्व के विभिन्न देशों ने प्रतियोगियों में लिया भाग
वैसे तो विश्व में कई अंतर्रष्ट्रिय पेजेंट होते है पर वसुधैव कुटुम्ब की भावना से प्रेरित वैश्विक विरासत एवं सभ्यता को समर्पित विश्व के पहले पेजेंट मिस्टर एवं मिस वर्ल्ड हेरिटिज का आयोजन नवी मुंबई के cidco exhibition center में हुआ जिसमें भारत समेत नेपाल, मलेशिया,बोत्सवाना, डोमिनिकन रिपब्लिक, ज़िम्बाब्वे आदि विश्व के विभिन्न देशों के लगभग 13 प्रतियोगियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भारतीय मूल के मलेयशीयन नागरिक श्री शिवनाथन ने मिस्टर वर्ल्ड हेरिटेज का खिताब जीता वही महिला वर्ग में ज़िम्बाबे की बोत्सी लायरा ने मिस वर्ल्ड हेरिटेज का क्राउन पहना।