Delhi Elections 2025: 'मुफ्त की सुविुधाएं रेवड़ियां नहीं, भगवान का प्रसाद हैं'-केजरीवाल का बीजेपी पर तीखा हमला

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी के घोषणापत्र पर हमाला करते हुए पीएम पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अगर मुफ्त सुविधाओं की 'रेवड़ियां' कहा जाता है तो यह जनता के हिंत में भगवान का प्रसाद है. केजरीवाल ने इसे गरीबों के कल्याण और भलाई का प्रतीक बताते हुए बीजेपी पर राजनीतिक आरोप लगाया है. उनका कहना है कि इस तरह की सुविधाएं जनता के अधिकार हैं, जिसमें जरूरतमंदों को मदद मिलती है.

Lalit Sharma
Edited By: Lalit Sharma

नई दिल्ली. शुक्रवार को भाजपा द्वारा दिल्ली चुनाव घोषणापत्र जारी करने के बाद, आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि उन्हें यह स्वीकार करना चाहिए कि "मुफ्त चीजें" देश के लिए हानिकारक नहीं हैं, बल्कि "भगवान का प्रसाद" हैं. भाजपा अक्सर चुनावों के दौरान आप द्वारा किए गए मुफ्त सामान या सेवाओं के वादों की आलोचना करती रही है और इसे " रेवड़ी संस्कृति " कहती रही है.

केजरीवाल ने भाजपा के घोषणापत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया कि भाजपा अब दिल्ली में मतदाताओं को "मुफ्त की रेवड़ी" दे रही है. उन्होंने कहा कि आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने घोषणा की है कि वे भी केजरीवाल की तरह 'मुफ्त की रेवड़ी' देंगे... इसलिए मैं उनसे कहना चाहूंगा कि प्रधानमंत्री को आगे आकर स्पष्ट रूप से घोषणा करनी चाहिए कि वे इससे सहमत हैं और उन्हें कहना चाहिए कि मोदी जी ने जो पहले कहा वह गलत था."

पीएम के बारे में यह बोले केजरीवाल...

केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी को स्वीकार करना चाहिए कि वे गलत थे. एएनआई के अनुसार केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने अब तक कहा है कि मुफ्त चीजें अच्छी नहीं हैं. उन्हें अब कहना चाहिए कि वे गलत थे और केजरीवाल सही थे. पीएम मोदी को कहना चाहिए कि मुफ्त चीजें देश के लिए हानिकारक नहीं हैं, बल्कि भगवान का प्रसाद हैं.

नड्डा ने घोषणापत्र में दिए यह आश्वासन 

पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा जारी किए गए भाजपा के घोषणापत्र में महिलाओं को 2,500 रुपए मासिक सहायता, 500 रुपए में एलपीजी सिलेंडर और वरिष्ठ नागरिकों को 2,500 रुपए पेंशन देने का वादा किया गया है. इसके अलावा, घोषणापत्र में आश्वासन दिया गया है कि अगर भाजपा दिल्ली में सत्ता में आती है तो मौजूदा कल्याणकारी योजनाएं जारी रहेंगी.

पांच लाख रुपए का अतिरिक्त स्वास्थ्य बीमा

नड्डा ने शहर में 'आयुष्मान भारत' योजना लागू करने का भी वादा किया. इसके तहत पांच लाख रुपए का अतिरिक्त स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा। उन्होंने मौजूदा योजनाओं में भ्रष्टाचार को दूर करने की भी शपथ ली. दिल्ली में चुनाव 5 फरवरी को होंगे और नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag