हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी, अटल टनल पर्यटकों के लिए बंद, नेहरूकुंड तक जाने की अनुमति

21, 22 और 24 फरवरी को चंबा, कांगड़ा और कुल्लू के ऊंचे इलाकों सहित लाहौल-स्पीति, किन्नौर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. 25 फरवरी को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है तथा 23 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

Lalit Sharma
Edited By: Lalit Sharma

हिमाचल प्रदेश. मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है. जबकि निचले पहाड़ी इलाकों में बारिश हुई है. चंबा, कुल्लू, शिमला, मंडी, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा और सिरमौर जिलों के ऊंचे इलाके बर्फ की चादर से ढक गए हैं. शिमला, मनाली, अटल टनल रोहतांग, पांगी-भरमौर, कुफरी और नारकंडा में भी बर्फबारी हुई है. जलवायु परिवर्तन के कारण तापमान में भी गिरावट आई है. राजधानी शिमला में कल रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है.

मनाली और आसपास के इलाकों में सुबह से ही बर्फबारी जारी है. सोलंगनाला और अटल टनल में भी भारी बर्फबारी हुई है. ऐसे में अटल टनल को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है. मनाली से पर्यटक वाहनों को केवल नेहरूकुंड तक जाने की अनुमति दी जा रही है. यहां से सोलंगनाला के लिए मात्र चार-चार ट्रेनें ही भेजी जा रही हैं.

कई वाहन सड़कों पर फंसे 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज प्रदेश में दिनभर बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है. अटल टनल के पास स्थित तेलिंग गांव में बर्फबारी और तूफान आया है. शिमला के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है. कुफरी, नारकंडा, चौपाल खिड़की में ताजा बर्फबारी के बाद वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है. इससे कई मार्ग प्रभावित हुए हैं. कुफरी में सड़कों पर फिसलन के कारण कई वाहनों के फंसने की खबर है. सेना के माध्यम से वाहन और बसें रामपुर भेजी जा रही हैं. जबकि बिलासपुर में करीब डेढ़ महीने बाद भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई. इस बारिश ने गेहूं समेत अन्य फसलों को नया जीवन दिया है.

तापमान गिर गया

चंबा जिले के ऊपरी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है. बर्फबारी और बारिश के कारण जिले में 10 मार्गों पर यातायात बाधित है. इसके कारण अपने गंतव्य की ओर जा रहे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने बंद सड़कों को बहाल करने का काम शुरू कर दिया है.

जिले में बर्फबारी और बारिश से किसानों और बागवानों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है. किसानों व बागवानों में राकेश कुमार, संजीव कुमार, दिलीप कुमार व प्रमोद ने कहा कि सेब उत्पादन के लिए बर्फबारी व अत्यधिक ठंडा मौसम जरूरी है. जिले के भरमौर व पांगी के ऊपरी क्षेत्रों में पांच इंच, चंबा जोत मार्ग पर चार से छह इंच, लकड़मंडी व डैनकुंड सहित पांगी की ऊपरी चोटियों में पांच से आठ इंच ताजा बर्फबारी हुई है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag