ओवैसी का बड़ा एक्शन, CM हिमंता की 'बंदूक वाली' तस्वीर पर FIR, बोले- नफरत फैलाने की साजिश

हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर खुलकर निशाना साधा है. असम बीजेपी द्वारा शेयर किए गए एक विवादास्पद वीडियो को लेकर ओवैसी ने हैदराबाद पुलिस कमिश्नर से शिकायत दर्ज कराई है और सख्त आपराधिक कार्रवाई की मांग की है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

हैदराबाद: एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ एक गंभीर शिकायत दर्ज कराई है. यह शिकायत असम बीजेपी द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो से जुड़ी है, जिसमें कथित तौर पर मुख्यमंत्री को मुसलमानों पर गोली चलाते हुए दिखाया गया था. ओवैसी ने इस वीडियो को हिंसक और भड़काऊ बताते हुए हैदराबाद पुलिस में आधिकारिक एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है.

ओवैसी का आरोप 

ओवैसी का आरोप है कि यह वीडियो मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाता है और समाज में नफरत फैलाने का काम करता है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मामले को उठाते हुए कहा कि ऐसे कृत्य अब सामान्य हो चले हैं. पुलिस कमिश्नर से सख्त कार्रवाई की अपील करते हुए ओवैसी ने इसे शांति के लिए खतरा बताया है.

बीजेपी ने डिलीट किया विवादित वीडियो

असदुद्दीन ओवैसी के अनुसार, विवादास्पद वीडियो को असम बीजेपी के आधिकारिक हैंडल से पोस्ट किया गया था. हालांकि, विवाद बढ़ने और कड़ी प्रतिक्रियाओं के बाद इसे सोशल मीडिया से हटा लिया गया. ओवैसी का दावा है कि वीडियो की सामग्री न केवल हिंसक थी, बल्कि मुस्लिम समुदाय को सीधे निशाना बना रही थी.

पुलिस कमिश्नर से सख्त कार्रवाई की मांग

हैदराबाद में दर्ज इस शिकायत में ओवैसी ने मांग की है कि कानून के तहत असम के मुख्यमंत्री पर कड़ी कार्रवाई की जाए. उन्होंने हैदराबाद पुलिस कमिश्नर से गुजारिश की है कि नफरती भाषणों और हिंसा को बढ़ावा देने वाले ऐसे कृत्यों पर लगाम लगाना जरूरी है. ओवैसी ने इसे समाज की शांति के लिए बड़ा खतरा बताया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए ओवैसी ने कहा कि दुर्भाग्य से नरसंहार वाले नफरती भाषण अब एक सामान्य बात बन गए हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag