बेंगलुरु मेट्रो के किराए के खिलाफ प्रदर्शन करने पर BJP सांसद तेजस्वी सूर्या हुए थे गिरफ्तार, बवाल मचने के बाद हुए रिहा
बेंगलुरु में नम्मा मेट्रो के किराए में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है. तेजस्वी सूर्या ने इसका विरोध किया तो उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया, हालांकि अब पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया है..

नई दिल्ली: बेंगलुरु में नम्मा मेट्रो के किराए में बढ़ोतरी को लेकर सियासी हंगामा मचा हुआ है. भाजपा सांसद और भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने इस बढ़ोतरी का जोरदार विरोध किया. उन्होंने किफायती सार्वजनिक परिवहन की मांग की और कर्नाटक सरकार पर निशाना साधा. विरोध के दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया, लेकिन बाद में रिहा कर दिया गया.
खाली ट्रंक के साथ विरोध प्रदर्शन
सोमवार को तेजस्वी सूर्या जयनगर मेट्रो स्टेशन और आरवी रोड मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचे. वे एक खाली संदूक (ट्रंक) लेकर आए थे, जिसे उन्होंने कर्नाटक सरकार की खाली जेब का प्रतीक बताया. उनके साथ जयनगर विधायक सीके राममूर्ति और भाजपा कार्यकर्ता भी थे. सूर्या ने कहा कि सरकार की आर्थिक हालत खराब है, इसलिए मेट्रो किराया बढ़ाकर लोगों पर बोझ डाला जा रहा है.
दरअसल पुलिस ने पहले ही प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी. नोटिस देने के बावजूद वे मेट्रो परिसर में घुसने की कोशिश किए.जिसके कारण पुलिस ने उन्हें रोका और हिरासत में ले लिया. इस दौरान तेजस्वी सूर्या ने पुलिस से बहस की और कहा कि यह शर्मनाक है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सड़कें, बुनियादी ढांचा सुधारने के बजाय विरोध करने वालों को हिरासत में ले रही है.
Arresting @Tejasvi_Surya is an assault on democratic values and a blatant bid to silence dissent. In a democracy, questions must be answered with facts, not handcuffs. If concerns about Karnataka’s finances & rising Metro fares invite arrest, it shows a Govt rattled by the truth. pic.twitter.com/fVA3CzUodc
— P C Mohan (@PCMohanMP) February 9, 2026
रिहा होते ही सूर्या का तीखा हमला
कुछ घंटों बाद पुलिस ने तेजस्वी सूर्या को रिहा कर दिया. रिहाई के बाद उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया और कर्नाटक सरकार को 'खाली ट्रंक सरकार' कहा. उन्होंने लिखा कि उनकी आवाज दबाई नहीं जा सकती.
सूर्या ने दावा किया कि केंद्र सरकार के दबाव से मेट्रो किराया बढ़ोतरी को दूसरी बार रोका गया है. उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मांग की कि बजट में मेट्रो किराए पर लिखित जवाब दें और नम्मा मेट्रो को नकद सहायता बहाल करें.
Arresting me, won’t silence me!
— Tejasvi Surya (@Tejasvi_Surya) February 9, 2026
Shameful that the Congress government arrested me for exposing the truth: That this is a ‘Khali Trunk’ Govt. That Karnataka’s finances are broken, and citizens are paying the price through rising Metro fares and soaring costs.
No more excuses.… pic.twitter.com/jDjHhmz0Jf
कांग्रेस और भाजपा के बीच गरमाया मुद्दा
मेट्रो ने दूरी के आधार पर किराया 1 रुपये से बढ़ाकर 5 रुपये तक किया था. लोगों के विरोध के बाद इसे फिलहाल रोक दिया गया. तेजस्वी सूर्या ने पहले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की और किराया कम करने की मांग की थी. वे कहते हैं कि केंद्र के दबाव से यह फैसला टला.
कर्नाटक में कांग्रेस और भाजपा के बीच यह मुद्दा गरमा गया है. गृह मंत्री जी परमेश्वर ने हिरासत को उचित ठहराया और कहा कि फ्रीडम पार्क में प्रदर्शन की इजाजत थी. तेजस्वी सूर्या का कहना है कि जनता की आवाज दबाई नहीं जा सकती.


