India US Relations: ट्रंप के दोस्ती वाले बयान पर PM मोदी ने किया रिएक्ट, जानें क्या कहा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हमेशा दोस्त वाले बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह उनकी भावनाओं और सकारात्मक आकलन की सराहना करते हैं और पूरी तरह समर्थन करते हैं. मोदी ने इसे भारत-अमेरिका की मजबूत और भविष्यगामी साझेदारी का प्रतीक बताया.

Shivani Mishra
Edited By: Shivani Mishra

India US Relations: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के “हमेशा दोस्त” वाले बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रतिक्रिया दी. पीएम मोदी ने कहा कि वह ट्रंप की भावनाओं और सकारात्मक आकलन की गहराई से सराहना करते हैं और उनका पूरा समर्थन करते हैं. उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापक व वैश्विक रणनीतिक साझेदारी बेहद सकारात्मक और भविष्य की ओर देखने वाली है. ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में कहा था, "मैं हमेशा मोदी का दोस्त रहूंगा... वह एक महान प्रधानमंत्री हैं. वह महान हैं. लेकिन मुझे इस समय उनके द्वारा किए जा रहे कार्य पसंद नहीं आ रहे हैं. लेकिन भारत और अमेरिका के बीच एक विशेष संबंध है." 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag