मणिपुर में घातक 'रॉकेट हमले' के बाद तनाव चरम पर, इंटरनेट ठप, कर्फ्यू लगा

इम्फाल समेत मणिपुर के पांच जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अचानक बंद कर दी गईं. दो मासूम बच्चों की मौत के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया. संदेह है कि यह घटना रॉकेट हमले की वजह से हुई.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

मणिपुर में हिंसा की नई घटना ने पूरे राज्य को फिर से अशांत कर दिया है. दो नाबालिग बच्चों की मौत और उनकी मां के घायल होने के बाद सरकार ने पांच जिलों में तीन दिनों के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी है. मोइरांग के त्रोंगलाओबी अवांग लीकाई गांव में मंगलवार की आधी रात को संदिग्ध आतंकियों ने घर पर रॉकेट या विस्फोटक फेंका, जिसमें सोते हुए 5 वर्षीय लड़के और 6 महीने की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उनकी मां घायल हो गईं. इस घटना के बाद बिशनुपुर जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है.

पांच जिलों में मोबाइल इंटरनेट बंद

मणिपुर सरकार के गृह विभाग ने 7 अप्रैल को आदेश जारी कर इम्फाल पूर्व, इम्फाल पश्चिम, थौबल, काकचिंग और बिशनुपुर जिलों में तीन दिनों तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद करने का फैसला लिया है. प्रशासन ने कहा कि यह कदम अफवाहों, गलत सूचनाओं के प्रसार को रोकने और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी है.

बिशनुपुर में लगाया गया कर्फ्यू

घटना स्थल बिशनुपुर जिले के मोइरांग क्षेत्र में है, जो मेइती और कुकी समुदायों के बीच तनाव का प्रमुख केंद्र रहा है. घटना के तुरंत बाद बिशनुपुर में कर्फ्यू लगा दिया गया है.

पूरा मामला

मंगलवार की आधी रात के बाद त्रोंगलाओबी अवांग लीकाई गांव में एक घर पर संदिग्ध आतंकियों ने विस्फोटक फेंका. इस हमले में परिवार के दो छोटे बच्चे 5 वर्षीय लड़का और मात्र 6 महीने की बच्ची- सोते हुए अपनी जान गंवा बैठे. उनकी मां इस हमले में घायल हो गईं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो