बुलंदशहर के गांव सलेमपुर में रहने वाले युवक ने की अपनी ही गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या, बाद में खुद भी खा लिया जहर, युवक की हालत गंभीर

बुलंदशहर के गांव सलेमपुर में रहने वाले युवक जिसका नाम राहुल चौधरी बताया जा रहा है उसने गाज़ियाबाद के नंदग्राम में रहने वाली 20 वर्षीय युवती को गोली मारकर हत्या कर दी और साथ ही खुद भी बाद में जहर खा लिया। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है और वहीं युवती की मौके पर ही मौत हो गयी। जानिए पूरा मामला -

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • लड़की के मामा के गांव का रहने वाला तह आरोपी राहुल, घर में पीछे से घुस गया और अपनी ही गर्लफ्रेंड को गोली मार कर हत्या कर दी, और बाद में खुद भी जहर खा लिया। पुलिस कस्टीडी में युवक का किया जा रहा है इलाज।

गाज़ियाबाद के नंदग्राम इलाके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां गुरूवार की सुबह करीबन 8:30 बजे एक बॉयफ्रेंड ने अपनी ही गर्लफ्रेंड को गोली मार कर हत्या कर दी। जिसके बाद खुद ने जहर खाकर खुदखुशी करने की कोशिश की। जब इस बात की खबर पड़ोसियों को हुई तो उन्होंने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। गंभीर हालत में पुलिस ने युवक को तत्काल ही GTB हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। युवक का इलाज़ अब पुलिस की कस्टीडी में हो रहा है। अभी तक घटना के पीछे की असल वजह नहीं पता चल पाई है। 

जानिए पूरा मामला ....... 

दरअसल, हुआ यूँ था, की 20 वर्षीय युवती जिसका नाम दीपमाला यादव था वह अपने घर में अकेली थी, उसके माता पिता हनुमान जयंती पर मंदिर पूजा करने गए हुए थे। इस बीच  26 वर्षीय आरोपी राहुल चौधरी दीपमाला के घर में पीछे से घुस गया और उसको गोली मार दी, जिस वजह से लड़की की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं राहुल ने भी मौके पर जहर खाकर खुदखुशी करने की कोशिश की।  

राहुल बुलंदशहर के सलेमपुर गांव का रहने वाला था, उसने गाज़ियाबाद में इस घटना को अंजाम दिया। गोली की आवाज सुनकर आस - पास के पड़ोसी घटना स्थल पर पहुंच गए। जिसके बाद उन्होंने देखा की दीपमाला मृत पड़ी है और युवक के मुँह से झाग निकल रहें है। दिल दहला देने वाली इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंची U.P - 112 नंदग्राम ठाणे की पुलिस ने दोनों को गाज़ियाबाद के GTB हॉस्पिटल में तत्काल ही भर्ती करवाया। 

नंदग्राम के ACP रवि कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया  की - आरोपी राहुल के इलाज पुलिस की कस्टीडी में किया जा रहा है, जैसे ही उसकी हालत थी होती है उससे इस हत्या के कारणों को जानने के लिए पूछताछ की जाएगी।  

इस बात का हुआ खुलासा 

पुलिस ने सबसे पहले जिस चीज़ का पता लगाया है वह यह है की मृतका दीपमाला के मामा बुलंदशहर के गांव सलेमपुर के रहने वाले हैं, वह अक्सर अपने मां के यहाँ आया - जाया करती थी। जानकारी के मुताबिक इस दौरान दीपमाला की दोस्ती वहीं के रहने वाले राहुल चौधरी सेहो गयी थी। इसके बाद ऐसा क्या हुआ जो राहुल ने ऐसा कदम उठाया इसकी जानकारी आरोपी के होश आने के बाद ही मालूम चलेगी। 

calender
06 April 2023, 06:10 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो