कौशांबी में कांग्रेस पर निशाना साधते बोले अमित शाह- लोकतंत्र खतरे में नहीं बल्कि आपका परिवार खतरे में हैं

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में आज से गृह मंत्री तीन दिवसीय दौरे पर है। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कौशांबी जिले पहुंकर कौशांबी महोत्सव का उद्घाटन किया और विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

आज उत्तर प्रदेश के कौशांबी में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह दौरे पर हैं। उत्तर प्रदेश के आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने उनका स्वागत किया। अमित शाह आज तीन दिवसीय कौशांबी महोत्सव का आगाज किया। मोक्षदायिनी के तट पर बसे कड़ाधाम के फसइया मैदान पर मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, प्रभारी मंत्री सुरेश राही व सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की उपस्थित में महोत्सव का उद्घाटन हुआ।

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 'यूपी के कौशांबी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सांसद के रूप में राहुल गांधी की अयोग्यता पर बोलते हैं और संसद में काले रंग की पोशाक पहनकर कांग्रेस इसका विरोध करती है वे (कांग्रेस) कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में है। लेकिन, मैं कहता हूं कि वंशवाद और एक परिवार की निरंकुशता खतरे में है।'

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 'कल ही संसद समाप्त हुई। आज़ादी के इतिहास में कभी नहीं हुआ कि देश के बजट सत्र में चर्चा करे बिना संसद समाप्त हुई हो। विपक्ष के नेताओं ने सदन को चलने नहीं दिया। इसका कारण कि राहुल गांधी को अयोग्य घोषित किया गया... राहुल गंधी इस सज़ा को चुनौती दें। आपने संसद के वक्त को बली चढ़ा दिया है।'

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए बोले कि 'सोनिया जी हों, राहुल जी हों या कोई भी हों मोदी जी को गाली गलोज के कीचड़ के अंदर कमल को और मजबूत कर खिलाया है। यह कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में। लोकतंत्र खतरे में नहीं बल्कि आपका परिवार खतरे में हैं। आपने इस लोकतंत्र को जातिवाद, परिवारद और तुष्टिकरण के तीन नाखूनों में घेर कर रखा था।

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ कहा कि ' PM मोदी बार-बार कहते हैं 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत'। हर ग्राम पंचायत, नगर निकाय, जनपद को अपनी स्थापना दिवस को मनाना चाहिए। मैं 2018 में यहां आया था और आज फिर केंद्रीय गृह मंत्री के साथ  आया हूं। यह उत्साह अपनी परंपरा और विरासत को आगे बढ़ाने का भी है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में पिछले 3 वर्षों से 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज मिल रहा है और दूसरी तरफ पाकिस्तान के अंदर रोटी के लाले पड़ रहे हैं। आज दुनिया भारत की तरफ देख रहा है कि सरकारें कैसे चलनी चाहिए।

calender
07 April 2023, 02:42 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो