CBSE Results 2025: कल जारी होगा CBSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट? जानें कैसे करें चेक
CBSE Results 2025: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 देने वाले लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 2 मई 2025 को घोषित किए जा सकते हैं. हालांकि अभी तक सीबीएसई की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

CBSE Results 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीएसई 10वीं और 12वीं के नतीजे 2 मई 2025 को सुबह 11 बजे जारी हो सकते हैं. हालांकि बोर्ड ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. लेकिन छात्र अपना स्कोरकार्ड सीबीएसई की वेबसाइट्स cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे.
बता दें कि पिछले वर्ष सीबीएसई ने 13 मई को नतीजे घोषित किए थे. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस साल भी परिणाम 20 मई 2025 तक घोषित किए जा सकते हैं. छात्रों को सुझाव दिया जाता है कि वे किसी भी भ्रामक या अनधिकृत लिंक से दूर रहें और केवल cbse.gov.in व results.cbse.nic.in जैसी आधिकारिक वेबसाइट्स पर ही विश्वास करें.
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
-
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
-
CBSE Class 10, 12 Scorecard 2025 लिंक पर क्लिक करें
-
आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें
-
स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखेगा
-
PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें
डिजीलॉकर से स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
-
DigiLocker वेबसाइट पर जाएं
-
मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें
-
Documents सेक्शन में जाएं
-
CBSE 10वीं या 12वीं का स्कोरकार्ड खोजें
-
स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें


