'अगर युद्ध होगा तो पाकिस्तान के साथ होगा', सामने आया भारत का एक और दुश्मन

भारत के एक और दुश्मन ने धमकी जारी की है. खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा है कि अगर दोनों देशों के बीच युद्ध हुआ तो हम पाकिस्तान के साथ होंगे. पन्नू ने कहा है कि अगर दोनों देशों के बीच युद्ध हुआ तो 'भारतीय पंजाब' पाकिस्तान का समर्थन करेगा.

Dimple Yadav
Edited By: Dimple Yadav

भारत और पाकिस्तान के बीच इस समय तनावपूर्ण माहौल है. इस तनावपूर्ण माहौल के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध छिड़ने की संभावना है. भारत के एक और दुश्मन ने धमकी जारी की है. खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा है कि अगर दोनों देशों के बीच युद्ध हुआ तो हम पाकिस्तान के साथ होंगे. पन्नू ने कहा है कि अगर दोनों देशों के बीच युद्ध हुआ तो 'भारतीय पंजाब' पाकिस्तान का समर्थन करेगा. इससे पहले चीन, तुर्की और अज़रबैजान ने पाकिस्तान को अपना समर्थन देने की घोषणा की थी.

पाकिस्तानी अखबार द डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक पन्नू ने एक वीडियो संदेश दिया है. इसमें उन्होंने कहा, 'भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के बाद, यह भारत और नरेंद्र मोदी के बीच आखिरी युद्ध होगा.' पंजाब भारतीय शासन से स्वतंत्र हो जायेगा. भारतीय पंजाबी पाकिस्तानी सेना का समर्थन करेंगे. हम भारतीय सेना को रोकने के लिए काम करेंगे.'

पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध न करने की अपील

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पन्नू ने भारत के पंजाब के कैंटोनमेंट इलाके की दीवारों पर चाक से संदेश लिखना शुरू कर दिया है. उस संदेश में सिख सैनिकों से पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध न करने की अपील की गई थी. इससे पहले उन्होंने एक वीडियो जारी किया था. इसमें 'पाकिस्तान-खालिस्तान जिंदाबाद' का जिक्र है. इसके अलावा पंजाब के पटियाला इलाके में छावनी में खालिस्तान के झंडे देखे गए हैं.

पाकिस्तान की मदद करने का उल्लेख

सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख पन्नू ने पहले भी पाकिस्तान की मदद करने का उल्लेख किया था. उन्होंने कहा, यह 1965 या 1971 नहीं है. आज 2025 है. मैं पाकिस्तानी लोगों से कहना चाहता हूं कि हम पाकिस्तान के साथ खड़े हैं. हम विश्व भर में पाकिस्तान का समर्थन करेंगे. हम भारतीय सेना को पंजाब से होकर पाकिस्तान में जाने की अनुमति नहीं देंगे. पन्नू ने यह भी शर्त रखी है कि पाकिस्तान सरकार खालिस्तान को मान्यता दे.

पहलगाम हमला राजनीति

पन्नू ने कहा है कि पहलगाम हमला राजनीति है. उन्होंने आरोप लगाया है कि भारत ने पाकिस्तान को विश्व में अलग-थलग करने के लिए हिंदुओं का नरसंहार करवाया.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag