Alien होते हैं लेकिन मैंने उन्हें कभी नहीं देखा, ब्रायन टायलर के पॉडकास्ट में पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने किया चौंकाने वाला खुलासा
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जिमी किमेल के पॉडकास्ट में एलियंस के अस्तित्व को स्वीकार कर सनसनी फैला दी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वे सच हैं, लेकिन 'एरिया 51' के दावों को पूरी तरह नकारा दिया.

नई दिल्ली : ब्रह्मांड के रहस्यों और परग्रही जीवन को लेकर लंबे समय से चली आ रही अटकलों पर अब एक बड़ा बयान सामने आया है. पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हाल ही में जिमी किमेल के पॉडकास्ट के दौरान एलियंस और अमेरिका के सबसे सुरक्षित सैन्य अड्डे 'एरिया 51' पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. ओबामा ने जहां एलियंस की संभावना को हकीकत माना, वहीं उन्होंने उन साजिशी थ्योरियों को खारिज कर दिया जिनमें एलियंस को बंधक बनाने की बात कही जाती है.
ओबामा का चौंकाने वाला खुलासा
आपको बता दें कि 14 फरवरी 2026 को जारी एक पॉडकास्ट में ओबामा से जब एलियंस के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया. उन्होंने कहा कि एलियंस असली हैं, हालांकि उन्होंने खुद उन्हें कभी नहीं देखा. उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति रहने के दौरान उन्हें किसी गुप्त एलियन बेस या दुर्घटनाग्रस्त यूएफओ के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली. उनके अनुसार, ब्रह्मांड की विशालता को देखते हुए अन्य ग्रहों पर जीवन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन कोई ठोस सबूत फिलहाल मौजूद नहीं है.
क्या है एरिया 51 का सच ?
'एरिया 51' को लेकर दुनिया भर में कई तरह की कहानियां मशहूर हैं. लोग अक्सर दावा करते हैं कि वहां एलियंस को छिपाकर रखा गया है. ओबामा ने इन दावों पर विराम लगाते हुए कहा कि वहां कोई अंडरग्राउंड जगह नहीं है जहां एलियंस रहते हों. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर कोई बहुत बड़ी साजिश न हुई हो और इसे राष्ट्रपति से ही न छिपाया गया हो, तो वहां ऐसा कुछ भी नहीं है. उनके मुताबिक, यह केवल अटकलें और काल्पनिक थ्योरियां ही हैं और वहां केवल सैन्य प्रयोग होते हैं.
दुनिया की सबसे रहस्यमयी जगह
नेवादा के रेगिस्तान में स्थित एरिया 51 को आधिकारिक तौर पर एक सैन्य परीक्षण स्थल और वायु सेना सुविधा केंद्र माना जाता है. यह जगह इतनी गुप्त है कि वहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता. सुरक्षा इतनी सख्त है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं. यही कारण है कि दशकों से लोग इसे एलियन टेक्नोलॉजी और गुप्त प्रयोगों का केंद्र मानते आए हैं. ओबामा के बयान के बाद इस जगह का रहस्य पहले से अधिक गहरा गया है.
सोशल मीडिया पर मची सनसनी
ओबामा के इस बयान के बाद इंटरनेट पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. कई लोगों का मानना है कि पूर्व राष्ट्रपति ने पहली बार आधिकारिक तौर पर एलियंस के अस्तित्व की पुष्टि की है. हालांकि, कुछ विशेषज्ञ ओबामा के शब्दों को सावधानीपूर्वक देख रहे हैं. उनका कहना है कि ओबामा ने केवल संभावना की बात की है, किसी भौतिक साक्ष्य की नहीं. फिर भी, एक पूर्व राष्ट्रपति के मुंह से एलियंस को 'रियल' कहना किसी बड़े धमाके समान है और लोग इसे बड़ी गंभीरता से ले रहे.
सवाल अमेरिकी सरकार के लिए चुनौती
एरिया 51 जैसी जगहों को लेकर उठने वाले सवाल अमेरिकी सरकार के लिए चुनौती रहे हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि सीक्रेट बेस के राज अगर बाहर आए तो तहलका मच सकता है. ओबामा का यह इंटरव्यू अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति लोगों की उत्सुकता को नई दिशा देने वाला साबित होगा.


