इजरायल ने ईरान के टॉप कमांडर को मार डालने का किया दावा, तेहरान में मची खलबली, दुनिया हक्की-बक्की

इजरायली मीडिया के अनुसार, अली लारिजानी एयरस्ट्राइक के बाद उनकी मौत या चोट की सच्चाई अभी रहस्य बनी हुई है. ईरान पूरी तरह खामोश है, जबकि ठीक एक दिन पहले लारिजानी ने अमेरिका-इजरायल पर जमकर तीखे हमले बोले थे.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है, और इस बीच इजरायली सुरक्षा बल ने बड़ा दावा किया है. IDF ने कहा है कि बीती रात ईरान में किए गए हवाई हमले में ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के चीफ अली लारीजानी को निशाना बनाया गया है. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि लारीजानी इस हमले में मारे गए हैं या घायल हुए हैं.

इस हमले ने ईरान में खलबली मचा दी है, और IDF के इस दावे ने ईरान की सत्ता संरचना पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. आइजिए जानते हैं कि इस हमले के पीछे क्या है और इसका क्या असर हो सकता है.

लारीजानी को निशाना बनाने का दावा

इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने रात के हमले में IRGC की बासिज फोर्स के टॉप कमांडर घोलमरेजा सोलेमानी को मार गिराया है. IDF ने कहा है कि सोलेमानी की कथित हत्या ईरान के कमांड-एंड-कंट्रोल ढांचे के लिए एक बड़ा झटका है.

लारीजानी की भूमिका

लारीजानी, जो पहले परमाणु वार्ताकार रह चुके हैं और वर्तमान में ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव के रूप में कार्यरत हैं, उन्हें ईरान की सत्ता संरचना में सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में से एक माना जाता है. अगर उनकी मौत की पुष्टि होती है, तो लारीजानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बाद मारे जाने वाले ईरान के सबसे वरिष्ठ अधिकारी होंगे.

IDF का कहना है कि उसने सोमवार की रात तेहरान, शिराज और तबरीज में ईरान के कई अहम ठिकानों और आधारभूत संरचनाओं पर हमले किए हैं. इजरायली सेना का दावा है कि इन हमलों में तेहरान में कमांड सेंटर, लॉन्च साइट और एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया गया है जबकि शिराज में, आंतरिक सुरक्षा बलों के कमांड सेंटर और एक बैलिस्टिक मिसाइल साइट पर हमला किया गया है.

अमेरिकी (IRGC)  गार्ड कॉर्म्स से जुड़े इनाम

अमेरिका ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्म्स से जुड़े 10 व्यक्तियों की सूची में, लारीजानी सहित वरिष्ठ ईरानी सैन्य और खुफिया अधिकारियों के बारे में जानकारी देने पर 1 करोड़ डॉलर तक का इनाम देने की घोषणा की थी.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो