ईद की मिठास में चार चांद लगा देगी यह फिरनी, मिनटों में बनाएं मलाईदार-शाही स्वाद, यहां देखें स्टेप बाय स्टेप रेसिपी

ईद का जादू सिर्फ नमाज़ और गले मिलने में नहीं, बल्कि रसोई से उठती मिठास भरी खुशबू में भी छिपा है. दूध में केसर-इलायची की महक फैलते ही मालूम पड़ता है. कुछ शाही बन रहा है. फिरनी ऐसी ही क्लासिक मिठाई है-सादगी में शाही स्वाद.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

ईद का जश्न सिर्फ नमाज, गले मिलने और ईदगाह की रौनक तक ही सीमित नहीं रहता, बल्कि इसकी असली मिठास घर की रसोई में फैलने वाली सुगंध से पूरी होती है. जब दूध में केसर, इलायची और चावल की महक घुलमिल जाती है, तो समझ लीजिए कि ईद की खास मिठाई तैयार हो रही है. इनमें से एक ऐसी डेजर्ट है फिरनी, जो अपनी सादगी में भी शाही अंदाज बिखेरती है. इस ईद पर घर पर पारंपरिक स्वाद लाने की इच्छा रखने वालों के लिए फिरनी की यह आसान और स्वादिष्ट रेसिपी बेहद कारगर साबित हो सकती है.

मुगल काल से भारतीय मिठाई संस्कृति का हिस्सा रही फिरनी आज भी हर त्योहार पर घरों को महकाती है. बासमती चावल को पीसकर बनाई जाने वाली यह मिठाई खीर से अलग मुलायम, क्रीमी और बेहद लजीज होती है. बस कुछ बेसिक सामग्री और थोड़ा धैर्य लेकर आप भी 6 सरल चरणों में इसे तैयार कर सकते हैं.

सादगी और शाही स्वाद का अनोखा संगम

फिरनी का इतिहास मुगलकाल से जुड़ा माना जाता है. बासमती चावल को दरदरा पीसकर बनाई जाने वाली यह मिठाई साधारण खीर से अलग मुलायम टेक्सचर वाली होती है. दूध, चावल, चीनी और इलायची से शुरू होकर केसर और मेवों के साथ यह स्वाद में कई गुना समृद्ध हो जाती है.

जरूरी सामग्री1 लीटर फुल-फैट दूध

  • 3 बड़े चम्मच भिगोए हुए बासमती चावल

  • 4 बड़े चम्मच चीनी (स्वादानुसार बढ़ा-घटा सकते हैं)

  • इलायची पाउडर

  • केसर के धागे

  • कटे हुए पिस्ता और बादाम

  • गुलाब जल की कुछ बूंदें

स्टेप 1: चावल की तैयारीबासमती चावल को 30 मिनट पानी में भिगोएं. पानी निकालकर थोड़े पानी के साथ दरदरा पीस लें. यही पेस्ट फिरनी को गाढ़ापन और पारंपरिक टेक्सचर देता है.

स्टेप  2: दूध उबालनाभारी तले वाले बर्तन में दूध उबालें. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध तले में चिपके नहीं.

स्टेप  3: चावल का पेस्ट मिलानाउबलते दूध में धीरे-धीरे पिसा चावल डालें. धीमी आंच पर 8-10 मिनट लगातार चलाते हुए पकाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा और क्रीमी न हो जाए.

स्टेप  4: स्वाद और खुशबू डालनाचीनी, इलायची पाउडर और केसर के धागे मिलाएं. कुछ मिनट पकाने से चीनी घुल जाएगी और केसर की खुशबू फैल जाएगी.

स्टेप  5: मेवे और गुलाब जलकटे पिस्ता-बादाम डालें. अंत में एक बड़ा चम्मच गुलाब जल मिलाकर हल्के हाथ से चलाएं.

स्टेप  6: ठंडा करके परोसनाफिरनी को छोटे कटोरों में निकालें और 1-2 घंटे फ्रिज में ठंडा करें. परोसते समय ऊपर से मेवे और केसर से सजाएं. ठंडी-मलाईदार फिरनी ईद के मेहमानों को इतना पसंद आती है कि अक्सर दूसरी बार भी मांग ली जाती है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो