इजराइल ने 183 फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ा, हमास भी करेगा बंधकों की रिहाई
फिलिस्तीनी बंधकों की लिस्ट में 61 वर्षीय हमास राजनेता और वेस्ट बैंक शहर अल-बिरेह के पूर्व मेयर जमाल अल-तवील भी हैं, जिन्होंने लगभग दो दशक इजराइली जेलों के अंदर बिताए हैं. 2021 में उनकी हालिया गिरफ्तारी के बाद से, कथित तौर पर हिंसक दंगे आयोजित करने के आरोप में उन्हें बिना किसी मुकदमे के हिरासत में रखा गया है.

हमास ने तीन इजराइली बंधकों की पहचान की है जिन्हें वह युद्धविराम समझौते के तहत रिहा करने की योजना बना रहा है. ये तीन बंधक 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले के दौरान हमास द्वारा पकड़े गए थे. इजराइली और अमेरिकी अधिकारियों ने गाजा की आबादी को शिफ्ट करने के लिए बातचीत जारी रखी है. इजराइल आज 183 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करने वाला है, जैसा कि समझौते के तहत तय किया गया है.
इन तीन इजराइली बंधकों के नाम हैं: एली शरबी (52), ओहद बेन अमी (56), और लेवी (34). शरबी को किबुत्ज़ बीरी से पकड़ा गया था, जहां उनके परिवार के सदस्य आतंकवादियों के हमले में मारे गए थे. बेन अमी को उनके घर से बंधक बना लिया गया था, जबकि लेवी को एक संगीत समारोह के दौरान पकड़ा गया था, जहां उनकी पत्नी की भी मौत हो गई थी.
मास ने तीन इजराइली बंधकों को रिहा करने की योजना बनाई
अब तक, हमास 18 बंधकों को रिहा कर चुका है, जिनमें पांच थाई नागरिक भी शामिल हैं. इसके बदले, इजराइल ने 183 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया है. अब वार्ता दूसरे चरण की शर्तों पर चल रही है, जिसमें हमास और भी बंधकों को रिहा करेगा और स्थायी युद्धविराम पर सहमति बनाएगा.
183 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा
रिहा होने वाले फिलिस्तीनी कैदियों में कई ऐसे हैं जो लंबी सजा काट रहे हैं, जिनमें से कुछ को आजीवन कारावास की सजा मिली है. इनमें से एक प्रमुख कैदी इयाद अबू शाख़दाम है, जो 2000 के दशक में कई इजराइली नागरिकों की हत्या करने वाले हमास आतंकवादी हमलों में शामिल था.
युद्धविराम समझौते के तहत रिहा
समझौते के तहत इजराइल ने गाजा के अधिकांश हिस्से से अपनी सेनाओं को हटा लिया है, लेकिन कुछ सीमावर्ती क्षेत्रों में सैनिक अभी भी तैनात हैं. फिलिस्तीनी कैदियों के कार्यालय ने कहा कि यह रिहाई प्रक्रिया समझौते के तहत जारी रहेगी.


