आशीर्वाद के बहाने बुलाया कमरे के अंदर, फिर ब्लाउज में डाला हाथ....मलेशियाई मॉडल ने पुजारी पर लगाया आरोप
मलेशिया में एक मॉडल ने एक हिंदू पुजारी पर मंदिर में आशीर्वाद देने के बहाने यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है. मॉडल ने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव को साझा किया और बताया कि पुजारी ने उसे आशीर्वाद देने के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ की. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है.

मलेशिया से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, एक फेमस मॉडल ने एक हिंदू पुजारी पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है. मॉडल का दावा है कि यह शर्मनाक घटना सेपांग के मरिअम्मन मंदिर में उस वक्त हुई जब पुजारी ने आशीर्वाद देने के बहाने उन्हें अकेले कमरे में बुलाया और वहां उनके साथ अश्लील हरकत की. उन्होंने यह पूरी आपबीती सोशल मीडिया पर साझा की है, जिससे लोगों में गुस्सा और हैरानी दोनों है.
इस मॉडल का नाम लिशालिनी कनारन हैं जिसने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस घटना की जानकारी दी है. उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि यह घटना पिछले शनिवार को सेपांग के मरिअम्मन मंदिर में हुई. पुलिस ने पुजारी की तलाश शुरू कर दी है और मॉडल को धमकी देने वाले जांच अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है.
मॉडल का आरोप
लिशालिनी करणन ने बताया कि पुजारी ने उसे आशीर्वाद देने के बहाने उसके चेहरे और शरीर पर पवित्र जल छिड़का और फिर उसके साथ छेड़छाड़ की. उसने बताया कि पुजारी ने उसके ब्लाउज के अंदर हाथ डाला और गलत तरीके से छुआ. मॉडल ने यह भी बताया कि जब उन्होंने इस घटना की शिकायत की, तो जांच अधिकारी ने उन्हें धमकाया. अधिकारी ने उन्हें चेतावनी दी कि अगर वह इस घटना को सार्वजनिक करेंगी, तो लोग उन्हीं को दोषी ठहराएंगे और कहा, "अगर आप ऐसा करेंगी, तो यह आपकी गलती मानी जाएगी और आपको ही जिम्मेदार ठहराया जाएगा." इस धमकी से घबराने की बजाय मॉडल ने हिम्मत दिखाई और पूरी घटना को सोशल मीडिया पर सबके सामने लाने का फैसला किया. उन्होंने अपने साथ हुई आपबीती को खुलकर लोगों के साथ साझा किया.
ऑफिस में आशीर्वाद देने के लिए बुलाया था पंडित
मॉडल ने बताया कि मंदिर में एक पुजारी हैं उन्हें अक्सर पूजा-पाठ के दौरान रास्ता दिखाते थे, क्योंकि वह इन धार्मिक प्रक्रियाओं में नई थी और ज्यादा कुछ नहीं जानती थी. इसलिए उन्होंने हमेशा पुजारी की मदद की तारीफ की थी. उन्होंने याद करते हुए कहा, "उस दिन जब मैं मंदिर में प्रार्थना कर रही थी, तो वह पुजारी मेरे पास आए और बोले कि उनके पास मेरे लिए कुछ पवित्र जल और एक सुरक्षा धागा है, जिसे वह मुझे आशीर्वाद के रूप में देना चाहते हैं." मॉडल ने बताया कि उन्हें उस पुजारी के ऑफिस तक जाने में थोड़ा अजीब लग रहा था, लेकिन फिर भी वह उनके साथ वहां चली गई.
पुलिस की जांच
सेपांग जिला पुलिस प्रमुख नोरहिजाम बहामन ने बताया कि पुजारी का तरीका था कि वह पीड़िता के चेहरे और शरीर पर पवित्र जल छिड़कता था और फिर उसके साथ छेड़छाड़ करता था. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, हिंदू पुजारी द्वारा सार्वजनिक रूप से अपने आरोप लगाने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है. कनरन को 2021 में मिस ग्रैंड मलेशिया का ताज पहनाया गया था.
मॉडल की अपील
लिशालिनी करणन ने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि वह अभी भी सदमे में है और उसे समझ नहीं आ रहा है कि उसने क्यों प्रतिक्रिया नहीं दी. उसने बताया कि पुजारी का विश्वासघात उसे सबसे ज्यादा चोट पहुंचा रहा है.


