चीन के टुकड़ों पर पल रहा पाकिस्तान! अब उसी को दिखा रहा आंख, क्या करेंगे शाहबाज शरीफ?

China-Pakistan News: पाकिस्‍तान हर मुश्किल वक्‍त में साथ देने वाले मित्र देश चीन के नागरिकों को भी नहीं छोड़ रहा है. पाकिस्‍तानी पुलिस चीनी नागरिकों को भी नहीं छोड़ रहे हैं. उनकी ऐसी हालत कर दी गई कि उन्‍हें हाईकोर्ट की शरण में जाना पड़ा है.

Dimple Yadav
Edited By: Dimple Yadav

China-Pakistan News: पाकिस्तान और चीन के बीच दोस्ती के कई किस्से सुनने को मिलते हैं, और चीन हमेशा पाकिस्तान के मुश्किल समय में मदद करता है. पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति काफी खराब है, और इस मुश्किल समय में चीन ही पाकिस्तान की उम्मीद की किरण बना हुआ है. लेकिन इस दोस्ती के बावजूद, पाकिस्तान में चीनी नागरिकों के साथ बुरा व्यवहार किया जा रहा है, और हाल ही में इस मामले का एक उदाहरण सामने आया है. 

पाकिस्तान में छह चीनी नागरिकों ने पुलिस के उत्पीड़न के खिलाफ सिंध हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. इन नागरिकों का आरोप है कि उन्हें घर से बाहर निकलने के लिए भी पुलिस रिश्वत मांगती है और उन्हें घर में कैद कर दिया गया है, जिससे उनका बिजनेस प्रभावित हो रहा है. इन नागरिकों की याचिका पर सिंध हाईकोर्ट ने पाकिस्तान सरकार, चीनी दूतावास और स्थानीय प्रशासन से जवाब मांगा है.

चीन-पाकिस्तान रिश्तों में खटास

इन चीनी नागरिकों ने हाईकोर्ट में कहा कि वे पाकिस्तान में कानूनी तरीके से आए थे और यहां बड़े पैमाने पर निवेश कर रहे थे, लेकिन पुलिस उन्हें कई महीनों से परेशान कर रही है. उनका कामकाज पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है, क्योंकि पुलिस सुरक्षा के नाम पर उन्हें कहीं जाने नहीं देती और रिश्वत मांगती है. 

PM शाहबाज शरीफ का क्या होगा अगला कदम?

यह पहली बार है जब चीनी नागरिकों ने पाकिस्तान में पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया है. उनके वकील ने बताया कि पुलिसकर्मी बिना अनुमति के उनके घरों में घुस जाते हैं और बाहर जाने के लिए रिश्वत मांगते हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें छह से सात महीने तक परेशान किया और सुरक्षा के बहाने उनका उत्पीड़न किया. यहां तक कि एयरपोर्ट तक जाने में भी उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

शाहबाज शरीफ के लिए नई चुनौती

इन चीनी नागरिकों ने पाकिस्तान सरकार से यह उम्मीद जताई है कि वे उनके लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करेंगे और उत्पीड़न को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाएंगे.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag