शॉकिंग क्लेम! जेफरी एपस्टीन की मौत फांसी से नहीं, गला घोंटने से हुई, अटॉप्सी डॉक्टर का बड़ा खुलासा
अमेरिकी न्याय विभाग की 2023 की रिपोर्ट ने जेल में कई गंभीर खामियां उजागर कीं. हैरानी की बात यह कि जेफ्री एपस्टीन की कोठरी में इतने ज्यादा कंबल, चादरें और कपड़े भरे पड़े थे कि लगता था कोई सामान का गोदाम हो, न कि एक सख्त हिरासत कक्ष.

यौन अपराध के दोषी और वित्तीय सलाहकार जेफरी एपस्टीन की मौत 2019 में न्यूयॉर्क जेल में फांसी से नहीं बल्कि गला घोंटने से हुई थी, यह दावा उनके पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने किया है. इस खबर से हड़कंप मच गया है और लोगों के बीच एक बार फिर मौत के कारण को लेकर सवाल और अटकलें तेज हो गई हैं.
डॉक्टर का दावा
डॉ. माइकल बैडेन, जिन्होंने एपस्टीन के परिवार की ओर से उनके पोस्टमार्टम का अवलोकन किया था. उन्होने कहा कि उनकी राय में एपस्टीन की मौत फांसी से नहीं बल्कि गला घोंटने से हुई होगी. उन्होंने कहा कि मेरी राय में उनकी मौत फांसी से नहीं बल्कि गला घोंटने से हुई होगी. अब तक उपलब्ध सभी जानकारियों को देखते हुए मौत के कारण और तरीके की आगे की जांच जरूरी है.
आधिकारिक फैसले पर सवाल
एपस्टीन 2019 में यौन तस्करी के आरोपों में मुकदमे की प्रतीक्षा करते हुए अपनी जेल कोठरी में मृत पाए गए थे. न्यूयॉर्क मेडिकल एग्जामिनर के कार्यालय ने उनकी मृत्यु को फांसी लगाकर आत्महत्या करार दिया था, लेकिन डॉ. बैडेन ने इस फैसले पर सवाल उठाया है.
गर्दन में फ्रैक्चर से संदेह
एपस्टीन की गर्दन में तीन फ्रैक्चर पाए गए थे, जिनमें से एक बाईं हायोइड हड्डी से संबंधित था और दो थायरॉइड उपास्थि को प्रभावित कर रहे थे. डॉ. बैडेन ने कहा कि अपने 50 साल के करियर में, उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या करने के किसी भी मामले में गर्दन में तीन फ्रैक्चर नहीं देखे, जिसमें न्यूयॉर्क की जेलों में कैदियों की मौतें भी शामिल हैं.
जेल के अंदर सुरक्षा में चूक
मेट्रोपॉलिटन करेक्शनल सेंटर में सुरक्षा खामियों के बारे में नए खुलासों ने पहले से मौजूद संदेहों को और बढ़ा दिया है. अमेरिकी न्याय विभाग की 2023 की एक रिपोर्ट में इस सुविधा केंद्र में कई खामियों को उजागर किया गया था, जिसमें एपस्टीन की कोठरी में अतिरिक्त कंबल, चादरें और कपड़े थे, जिनमें से कुछ को फंदे जैसी पट्टियों में फाड़ा गया था.
अमेरिकी न्याय विभाग की 2023 की रिपोर्ट ने जेल में कई गंभीर खामियां उजागर कीं. हैरानी की बात यह कि जेफ्री एपस्टीन की कोठरी में इतने ज्यादा कंबल, चादरें और कपड़े भरे पड़े थे कि लगता था कोई सामान का गोदाम हो, न कि एक सख्त हिरासत कक्ष.


