पुलवामा हमले की बरसी पर हाई अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, आतंकी साजिश की आशंका

पुलवामा हमले की बरसी नजदीक आते ही जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं. खुफिया एजेंसियों को आतंकी साजिश की आशंका वाली सूचनाएं मिली हैं. इसलिए बाजारों, भीड़-भाड़ वाली जगहों, अहम इमारतों और सुरक्षाबलों के काफिलों पर पैनी नजर रखी जा रही है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

Jammu Kashmir:  जम्मू-कश्मीर में 14 फरवरी 2019 के पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी नजदीक आते ही सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. खुफिया इनपुट्स के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि आतंकी संगठन इस मौके पर बड़ी साजिश रच सकते हैं, जिसके चलते जम्मू से कश्मीर घाटी तक सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह कड़ा कर दिया गया है. महत्वपूर्ण सरकारी इमारतें, बाजारों की भीड़ और सुरक्षाबलों के काफिलों पर विशेष नजर रखी जा रही है. शहरों में अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है, जबकि संवेदनशील इलाकों में अस्थायी नाके लगाए गए हैं. किश्तवाड़, उधमपुर और कठुआ जैसे जिलों में जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों में तलाशी अभियान तेज हैं ताकि घुसपैठ या हमले की कोशिश को पहले ही नाकाम किया जा सके. पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने वाहनों की सघन जांच, सीसीटीवी निगरानी और चेकिंग बढ़ा दी है. अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag