Trump Zelensky Meeting : मिलिट्री ड्रेस या सूट? ट्रंप से अहम मुलाकात से पहले व्हाइट हाउस ने जेलेंस्की से पूछा सवाल
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओवल ऑफिस में बैठक से पहले जेलेंस्की की ड्रेस एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है. पिछली बार मिलिट्री ड्रेस पहनने पर विवाद हुआ था, इस बार वे ब्लैक जैकेट पहन सकते हैं. बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की संभावनाओं पर चर्चा होगी. जेलेंस्की शांति के लिए तैयार हैं, लेकिन क्षेत्रीय समर्पण नहीं करेंगे.

Zelensky Trump Oval Office Meeting : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से संभावित ओवल ऑफिस मीटिंग से पहले एक नया विवाद खड़ा हो गया है. व्हाइट हाउस ने सवाल किया है कि क्या ज़ेलेंस्की इस बार औपचारिक सूट पहनेंगे, क्योंकि पिछली मुलाकात के दौरान उनकी सैन्य शैली की पोशाक पर काफी विवाद हुआ था. इस बार मीटिंग में कई यूरोपीय नेता भी मौजूद रहेंगे, इसलिए व्हाइट हाउस ने ड्रेस को लेकर पहले से स्थिति स्पष्ट करना चाहा.
पिछली बार ड्रेस बनी थी विवाद का कारण
अब की बार काली जैकेट पहन सकते हैं जेलेंस्की
एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, ज़ेलेंस्की इस बार कोई पारंपरिक सूट नहीं, बल्कि एक ब्लैक बिजनेस जैकेट पहन सकते हैं, जैसा कि उन्होंने नाटो शिखर सम्मेलन में किया था. इस ड्रेस को औपचारिकता और सैन्य भावनाओं के बीच संतुलन का प्रतीक माना जा रहा है.
ट्रंप से बातचीत में हो सकता है दबाव
इस बार जेलेंस्की की ट्रंप से मुलाकात का मकसद है रूस-यूक्रेन युद्ध में संभावित समाधान तलाशना. पिछले सप्ताह ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बैठक बेनतीजा रही थी, लेकिन अब अमेरिका, यूक्रेन को नाटो जैसी सुरक्षा गारंटी देने की संभावना पर विचार कर रहा है. ऐसे में ट्रंप की ओर से ज़ेलेंस्की पर मॉस्को के अनुकूल किसी समझौते के लिए दबाव डालने की संभावना जताई जा रही है.
जेलेंस्की का स्पष्ट रुख
जेलेंस्की ने साफ कर दिया है कि वह यूक्रेन का कोई भी क्षेत्र रूस को नहीं सौंपेंगे, लेकिन वे एक स्थायी शांति समझौते के लिए ट्रंप के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं. इस वार्ता में यूरोपीय संघ, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और नाटो के शीर्ष नेता भी शामिल होंगे, जिससे यह मुलाकात और अधिक महत्वपूर्ण बन जाती है.


