क्या UAE अब अखंड भारत का हिस्सा बनेगा? अबू धाबी ने कर्ज वापस मांगा तो बौखलाए पाकिस्तानी सीनेटर ने किया बड़ा दावा

UAE द्वारा पाकिस्तान से अपना कर्ज वापस मांगने के बाद पाकिस्तानी सीनेटर मुशाहिद हुसैन ने भारत का जिक्र करते हुए उल्टे अबू धाबी को सलाह दिया है. उनका कहना है कि UAE अखंड भारत का हिस्सा बन सकता है.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) द्वारा पाकिस्तान से अपना कर्ज वापस मांगने के बाद पाकिस्तान के नेताओं में बेचैनी दिख रही है. पाकिस्तानी सीनेटर मुशाहिद हुसैन ने UAE पर तंज कसते हुए उसे ‘बेचारा मुल्क’ कहा, जिसे पैसे की सख्त जरूरत है. उन्होंने पाकिस्तान सरकार के कर्ज चुकाने के फैसले का स्वागत किया लेकिन अपने बयान में काफी नाराजगी जताई.

सीनेटर ने UAE को दिया सलाह

दुनिया न्यूज चैनल पर दिए एक इंटरव्यू में सीनेटर मुशाहिद हुसैन ने कहा कि UAE के भाइयों को पैसे की बहुत जरूरत है, इसलिए पाकिस्तान को उनका कर्ज लौटाना चाहिए. उन्होंने मजाकिया अंदाज में पाकिस्तान को UAE का ‘बड़ा भाई’ भी बता दिया. 

UAE पर अहसान जताने की कोशिश

सीनेटर ने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा UAE की मदद की है. उन्होंने दावा किया कि UAE को बनाने और वहां की फौज को ट्रेनिंग देने में पाकिस्तान की बड़ी भूमिका रही है. मुशाहिद हुसैन ने UAE को अहसान याद दिलाते हुए कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा उनका साथ दिया है.

ट्रंप को दिए पैसे का जिक्र

बयान देते हुए सीनेटर ने UAE पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को डेढ़ खरब डॉलर दिए हैं. साथ ही UAE यमन और सूडान की जंग में फंसा हुआ है. ऐसे में पाकिस्तान को उनकी मदद करनी चाहिए.

आधी आबादी भारतीय होने का दावा

मुशाहिद हुसैन ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला बयान यह दिया कि UAE की कुल आबादी में से 43 लाख लोग भारत से आए हुए हैं. उन्होंने कहा कि UAE की आधी आबादी भारतीय है. 

अखंड भारत का डर दिखाया

सीनेटर ने UAE और भारत की बढ़ती दोस्ती पर चिंता जताते हुए कहा कि अबू धाबी को सावधान रहना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि भारत के ‘अखंड भारत’ के विचार में सिर्फ पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश ही नहीं, बल्कि खाड़ी के देश जैसे UAE भी शामिल हो सकते हैं. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि UAE को भारत के साथ दोस्ती बनाने में सावधानी बरतनी चाहिए, वरना वह भी अखंड भारत का हिस्सा बन सकता है.

पाकिस्तान की प्रतिक्रिया

यह बयान पाकिस्तान में UAE के प्रति बढ़ते गुस्से को साफ दिखाता है. कर्ज चुकाने के फैसले के बाद पाकिस्तानी नेता अब UAE पर हमले कर रहे हैं. सीनेटर का बयान दोनों देशों के बीच रिश्तों में आने वाली खटास को उजागर करता है. पाकिस्तान की इस प्रतिक्रिया से लगता है कि UAE के कर्ज मांगने से वहां काफी बौखलाहट है.

Topics

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो