score Card

जानें सुबह या रात किस समय पीना चाहिए दूध,शरीर को मिलेगा पूरा फायदा

दूध पीना शरीर के लिए फायदेमंद है इस बात को तो सभी जानते हैं। लेकिन क्या दूध सुबह-शाम दो समय पीना चाहिएया फिर दिन में? क्या बुजुर्ग लोग रात में दूध पी सकते हैं? अक्सर हमारे घरों में इन सवालों पर चर्चा होती है। तो आइए आज हम आपको दूध पीने का समय और उसके फायदे को लेकर पूरी जानकारी देते हैं।

डॉक्टर देते हैं अलग-अलग राय

बता दें कि दूध पीने को लेकर डॉक्टरों की अलग-अलग राय है। डॉक्टरों का मानना है कि दूध किसी भी समय पीया जाए तो ये शरीर के लिए लाभदायक होता है। लेकिन अगर आप जिम में एक्सरसाइज करते हैं यानि आप बॉडी बिल्डिंग करते हैं या मसल्स बनाना चाहते हैं तो आपको सुबह दूध पीना चाहिए। पांच साल से ज्यादा वाले सभी लोगों को सुबह दूध नहीं पीना चाहिए क्योंकि ये पचाने में काफी भारी होता है।

खट्टे फल के साथ दूध पीने से करें परहेज

दरअसल कहा जाता है कि खट्टे फल और किसी भी तरह की खट्टी चीज के साथ दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। देखा जाता है कि आम, केला के साथ मिल्कशेक बनाकर पिया जाता है लेकिन एक्सपर्ट कहते हैं कि इससे पेट में गैस्ट्रिक की परेशानी होती है। ऐसा करने से आपको आंतों को कमजोर करता है और इससे पेट में टॉक्सिन पदार्थ बनते हैं।

दूध पीने से ये मिलेगा फायदा

  • दूध पीने से मासपेशियां और हड्डियों को मजबूत करने में मदद मिलती है।
  • शरीर को ऊर्जा मिलती है।
  • दांतों के लिए लाभदायक होता है।
  • विटामिन डी, कैल्शियम मिलता है।
  • प्रोटीन, विटामिन ए और ई मिलता है।
  • फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयोडीन, खनिज और वसा मिलता है।

Topics

calender
17 January 2023, 08:03 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag