score Card

अगर सांप डस ले तो क्या उपाय करना चाहिए

हमारे भारत में अनेक प्रकार के सांप पाएं जाते है। जो कि काफी खतरनाक होते हैं, इतना ही नहीं इनके काटने से लोगों की तुरंत मृत्यु भी हो जाती है, भारत में हर साल 2.5 लाख सांप काटने की घटनाएं होती रहती हैं।

Shweta Bharti
Edited By: Shweta Bharti

भारत में अनेक प्रकार के सांप पाए जाते हैं जो कि काफी खतरनाक होते हैं। इतना ही नहीं इनके काटने से लोगों की तुरंत मृत्यु भी हो जाती है, भारत में हर साल 2.5 लाख सांप काटने की घटनाएं होती रहती हैं। इसमें करीब 47 हजार लोगों की मौत हो जाती है और काफी केसों की रिपोर्ट ही नहीं की जाती है। बहुत से लोग गांव में ही सांप के काटने का इलाज करते हैं, क्योंकि इलाज की सही सुविधाएं उपलब्ध नहीं होतीं। सांप के काटने की घटनाएं गांवों में अधिक होती हैं। महिलाओं के मुकाबले पुरुषों के साथ सांप काटने की घटनाएं ज़्यादा होती हैं।

सांप अधिकतर गर्मियों के दिनों में अपने बिलों से बाहर आते हैं साथ ही जब बारिश अधिक होती है तब भी आ जाते हैं।

सांप काटने के लक्षण

सांप ज्यादातर जंगलों में पाए जाते हैं। ज़हरीले सांपों के काटने पर दांतों के दो निशान अलग ही दिखाई देते हैं। गैर विषैले सांप के काटने पर दो से ज्यादा निशान होते है। सांप के काटने के बाद तुरंत डॉक्टर से इलाज करा लेना चाहिए, यदि डॉक्टर समय पर नहीं पहुंच पाता है, तो आप घरेलू उपचार भी कर सकते हैं।

ऐसे करें बचाव

अनेक डॉक्टरों का कहना है कि भारत में पाये जाने वाले 70% सांप जहरीले नहीं होते हैं, इसीलिए मरीज को डराएं नहीं, साथ ही मरीज के हाथ या पैर में कोई कसी वस्तु हो, तो तुरंत निकाल दें क्योंकि काटे गए स्थान पर सूजन आ जाती है। काटने के बाद सांप को मारे नहीं और न ही मरीज को किसी तांत्रिक के पास लेकर जाएं । जल्द से जल्द मरीज को अस्पताल में भर्ती करा देना चाहिए।

Topics

calender
26 December 2022, 10:34 AM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag