ऐश्वर्या राय और आराध्या की ब्लैक ट्विनिंग ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, कान्स लुक हुआ वायरल

हर साल की तरह इस बार भी ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स लुक का बेसब्री से इंतजार था, जिसकी शुरुआत उनके शानदार एयरपोर्ट लुक से हो चुकी है. दोनों मां-बेटी के अनोखे अंदाज में नजर आई.

Nidhi Jha
Edited By: Nidhi Jha

नई दिल्ली: सिनेमा जगत के सबसे प्रतिष्ठित मंच 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' में भारत की शान बढ़ाने के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन फ्रांस के लिए जा चुकी हैं. हर साल की तरह इस बार भी फैंस को उनके कान्स लुक का बेसब्री से इंतजार था, जिसकी शुरुआत उनके शानदार एयरपोर्ट लुक से हो चुकी है. मुंबई एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या राय को उनकी बेटी आराध्या बच्चन के साथ स्पॉट किया गया जहां दोनों मां-बेटी के अनोखे अंदाज ने सोशल मीडिया पर आते ही सनसनी मचा दी है.

मां-बेटी ने लुक ने मचाया तहलका

एयरपोर्ट पर मां-बेटी का 'ब्लैक ट्विनिंग' लुक देखने लायक था. ऐश्वर्या राय बच्चन जब भी कहीं बाहर निकलती हैं उनका स्टाइल स्टेटमेंट देखने लायक होता है. कान्स के लिए रवाना होते समय उन्होंने एक बेहद क्लासी ऑल-ब्लैक आउटफिट चुना. ऐश्वर्या ने ब्लैक कलर के फॉर्मल ब्लेजर के साथ मैचिंग ट्राउजर पहना था, जिसमें उनका लुक बेहद प्रभावशाली लग रहा था. खास बात यह रही कि उनकी बेटी आराध्या बच्चन ने भी अपनी मां के साथ मैचिंग करते हुए ब्लैक कलर का कोऑर्डिनेटेड लुक कैरी किया था.

फैंस को निराश नहीं किया

एयरपोर्ट के अंदर जाने से पहले ऐश्वर्या ने वहां मौजूद मीडिया और पपाराजी का पूरा सम्मान किया. उन्होंने रुककर मुस्कुराते हुए तस्वीरें खिंचवाई और हाथ हिलाकर सबका अभिवादन भी किया. यह देखकर लगता है कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने फैंस को निराश नहीं किया होगा.

दो दशकों से कान्स से जुड़ा है गहरा नाता

ऐश्वर्या राय बच्चन और कान्स फिल्म फेस्टिवल का रिश्ता कोई नया नहीं है. वह पिछले दो दशकों से भी ज्यादा समय से इस इंटरनेशनल रेड कार्पेट पर भारत का चेहरा बनी हुई हैं. साल 2003 से कॉस्मेटिक ब्रांड 'लोरियल पेरिस' की वैश्विक एंबेसडर के रूप में उनका कान्स जाना हर साल की एक परंपरा बन चुका है.

पहली बार कान्स के रेड कार्पेट पर कब उतरी 

इस ऐतिहासिक सफर की शुरुआत साल 2002 में हुई थी जब ऐश्वर्या अपनी फिल्म 'देवदास' के प्रीमियर के लिए पहली बार कान्स के रेड कार्पेट पर उतरी थीं. उस वक्त उन्होंने डिजाइनर नीता लुल्ला की बनाई हुई खूबसूरत पीली साड़ी पहनी थी. तब से लेकर आज तक, उन्होंने वेस्टर्न गाउन्स से लेकर पारंपरिक भारतीय परिधानों तक में ऐसे कई लुक दिए हैं जो दुनिया भर की मीडिया में सुर्खियां बनते हैं.

आलिया भट्ट ने भी की ऐश्वर्या के लुक की तारीफ

हाल ही में मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने 'वोग' के साथ बातचीत में ऐश्वर्या राय बच्चन के इसी ऐतिहासिक लुक को याद किया था. जब आलिया से उनके दिमाग में बसे सबसे यादगार कान्स लुक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने तुरंत ऐश्वर्या का नाम लिया.

आइकॉनिक लूक में आई नजर

आलिया ने कहा एक कान्स लुक जो मेरी यादों में हमेशा के लिए बिल्कुल आइकॉनिक बन चुका है वह निश्चित रूप से 'देवदास' के प्रीमियर पर ऐश्वर्या राय बच्चन का लुक है. उन्होंने जो खूबसूरत साड़ी पहनी थी और बस जो उनका चेहरा था वह वाकई बहुत आइकॉनिक था.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो