Met Gala 2025: क्यों नहीं परोसे गए लहसुन-प्याज? जानिए पूरी वजह, अन्ना विंटोर की सख्त गाइडलाइन!

मेट गाला जैसे हाई-फाई इवेंट में इस बार खाने से कुछ चीज़ों को बाहर कर दिया गया है – जैसे लहसुन, प्याज और ब्रुशेटा! अन्ना विंटोर ने इसके पीछे कुछ खास और मजेदार वजहें बताई हैं. सेलिब्रिटीज की परफेक्ट इमेज के लिए उठाया गया ये कदम सबका ध्यान खींच रहा है. आखिर ऐसा क्या था इन चीज़ों में? पूरी खबर पढ़ो....

Aprajita
Edited By: Aprajita

Met Gala 2025: मेट गाला 2025, हर साल की तरह इस बार भी एक ग्लैमर और ग्लोरी से भरपूर इवेंट रहा. इस बार का मेट गाला खास इसलिए भी बना क्योंकि भारत से शाहरुख खान, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ जैसे स्टार्स ने पहली बार इसमें शिरकत की. रेड कार्पेट पर उनकी मौजूदगी ने सबका दिल जीत लिया. लेकिन सिर्फ फैशन ही नहीं, इस बार मेट गाला अपने खाने को लेकर भी जमकर चर्चा में रहा.

जहां दुनिया के नामी-गिरामी शेफ इस इवेंट के मेन्यू को तैयार करते हैं, वहीं अन्ना विंटोर की एक खास लिस्ट भी इस बार सुर्खियों में रही. इस लिस्ट में वो चीज़ें थीं जिन्हें खासतौर पर मेट गाला के खाने से बैन कर दिया गया.

मेन्यू से बाहर की गईं ये 5 चीजें – आखिर क्यों?

मेट गाला 2025 के डिनर मेन्यू में लहसुन, प्याज, चाइव्स, पार्सले और ब्रुशेटा को शामिल नहीं किया गया. अन्ना विंटोर, जो कि वोग की एडिटर-इन-चीफ हैं और मेट गाला की हर छोटी-बड़ी बात की जिम्मेदारी संभालती हैं, उन्होंने इसके पीछे कुछ बेहद प्रैक्टिकल वजहें बताईं.

लहसुन और प्याज – इनसे खाने के बाद मुंह से बदबू आ सकती है, जो इतने क्लोज और हाई-प्रोफाइल इवेंट में बातचीत करते समय अजीब स्थिति पैदा कर सकती है.

चाइव्स और पार्सले – ये सब्जियां अक्सर दांतों में फंस जाती हैं, जो हंसते हुए या फोटो क्लिक करवाते समय खराब दिखता है.

ब्रुशेटा – ये एक ऐसा ऐपेटाइज़र है जो ब्रेड पर टॉपिंग्स के साथ आता है और खाते समय आसानी से कपड़ों पर गिर सकता है. सितारों के महंगे और डिज़ाइनर आउटफिट्स पर दाग लगने से बचाने के लिए इसे मेन्यू से हटाया गया.

नो सेल्फी, नो फोन, नो स्मोकिंग – और भी हैं कड़े नियम!

खाने के साथ-साथ अन्ना विंटोर ने मेट गाला में और भी कुछ सख्त नियम लागू किए हैं. जैसे – नो स्मोकिंग, नो फोन्स, और नो सेल्फी का रूल. यानी ये इवेंट पूरी तरह से एक डिग्निफाइड और एक्सक्लूसिव माहौल में होता है जहां हर छोटी बात को बारीकी से प्लान किया जाता है – चाहे वो फैशन हो, खाना हो या मेहमानों का एक-दूसरे से बातचीत करना.

मेट गाला सिर्फ एक फैशन इवेंट नहीं, ये एक अनुभव है – जहां हर डिटेल का ध्यान रखा जाता है. खाने में लहसुन-प्याज जैसी चीज़ों को हटाना भले ही सुनने में अजीब लगे, लेकिन इसके पीछे सोच बेहद साफ है – परफेक्ट इवेंट के लिए परफेक्ट प्लानिंग. और यही मेट गाला को बनाता है इतना खास!

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag