Nag Panchami 2022: नाग पंचमी के दिन रखें इन बातों का विशेष ख्याल

नाग पंचमी का त्योहार सावन माह की शुक्ल पक्ष पंचमी को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 2 अगस्त को मनाया जाएगा। नाग पंचमी के दिन भगवान शिव के साथ नाग देवता की विधिवत पूजा की जाती है। भोलेनाथ

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

नाग पंचमी का त्योहार सावन माह की शुक्ल पक्ष पंचमी को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व  2 अगस्त को मनाया जाएगा। नाग पंचमी के दिन भगवान शिव के साथ नाग देवता की विधिवत पूजा की जाती है। भोलेनाथ को सांपों को देवता माना गया है।

पूजा के दौरान इन बातों का रखे विशेष ख्याल 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माना जाता है कि  इस दिन भगवान शिव के साथ नागदेवता की पूजा करने से संकटों से मुक्ति मिलती है। जीवन में सौभाग्य की प्राप्ती होती है। इस दिन नाग देवता कि प्रतिमा का पूजन मंदिर या घर में ही पूजा अर्चना करनी चाहिए। इसके अलावा जीवित सांप को दूध न पीलाकर नाग देवता कि प्रतिमा पर अर्पित करना चाहिए। इसके पीछे का कारण यह माना जाता है कि सांप मांसाहारी होते है। ये जीव दूध नहीं पीता। सांप के लिए दूध जहर बन जाता है। जिससे उससे मृत्यु हो सकती है। नागदेवता की पूजा के दौरान हल्दी का खास तौर पर इस्तेमाल करना चाहिए। धूप, बत्ती और पूजन साम्रगी अर्पित करने के बाद नाग देवता को मिठाई का भोग लगाना चाहिए। 

इस साल नाग पंचमी के दिन मंगला गौरी व्रत का सयोंग बन रहा है। यह व्रत पूर्ण रूप से माता पार्वती को समर्पित रहता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शंकर व माता पार्वती की पूजा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। भगवान शंकर की कृपा से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag