score Card

घर के दिवार में उग रहें हैं पीपल के पेड़, तुरंत करें ये उपाय, वरना हो जाएंगे कंगाल

सनतान धर्म में पीपल के पेड़ को देवी देवता का वास माना गया है। शास्त्रों में लिखा गया है कि पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु , भगवान शिव और ब्रह्मा जी निवास होता है। इसलिए पीपल के पेड़ को पूजनीय माना गया है।

Deeksha Parmar
Edited By: Deeksha Parmar

सनतान धर्म में पीपल के पेड़ को देवी देवता का वास माना गया है। शास्त्रों में लिखा गया है कि पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु , भगवान शिव और ब्रह्मा जी निवास होता है। इसलिए पीपल के पेड़ को पूजनीय माना गया है।

Jyotish Shastra: हिंदू धर्म में पेड़-पौधों को भी देवी देवता की तरह पूजने की विधान है।क्योकिं शास्त्रों में लिखा है कि पेड़- पौधे में भी देवताओं का वास होता है। खास तौर पर पीपल वृक्ष की पूजा करने का ज्यादा महत्व माना गया है।पुराणों में कहा गया है कि अगर कोई बी व्यक्ति पीपल वृक्ष की पूजा नियम पूर्वक करता है तो उसे एक साथ भगवान शिव, भगवान विष्णू और ब्रह्मा जी का एक साथ आशिर्वाद मिलता है।और वह सुखी जिवन जीता है। पीपल के वृक्ष को पूजा करने से परिवार में आरहे कोई भी परेशानियों से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते है। लेकिन पीपल का वृक्ष कभी भी घर में नहीं लगाना चाहिए।

ज्योतिष शास्त्र की माने तो पीपल का पेड़ घर में या घर के बाहर नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि पीपल का वृक्ष अशूभ घर में लगाना अशूभ माना जाता है। आपने अक्सर देखा होगा मंदीर के बाहर पीपल का वृक्ष होता है। इसलिए पीपल वृक्ष की पूजा करने के लिए मंदीर जाए। हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ की पूजा का अधिक महत्व है क्योंकि माना जाता है कि अगर कोई भी व्यक्ति रोजाना एक लोटा जल पीपल के पेड़ के जड़ में चढाए तो उसे पितृ दोष नहीं लगता और पितृ के आशिर्वाद से हमेशा वह व्यक्ति सूखी रहता है। उसे कभी भी आर्थिक संकट की समस्या नहीं होती है।लेकिन क्या आपको पता पीपल का वृक्ष जितना लाभकारी है उतना ही विनाशकारी भी है कभी भी घर या छत पर पीपल का वृक्ष नहीं लगाना चाहिए। तो आइए जानते हैं

क्यों पीपल का पेड़ नहीं लगाना चाहिए।

अगर आपने अपने घर में पीपल का वृक्ष लगाए हैं या गलती से कहीं उग गया है तो इसे तूरंत उखाड़ कर फेंके क्योंकी पीपल का पेड़ घर में लागाना अशूभ माना जाता है। अक्सर आपने छत पर या टंकी के पास और दिवाल में पीपल का पेड़ निकल जाता है। तो ऐसे में आप उस पीपल के पेड़ को उखाड़ कर फेंक दें नहीं तो इससे आपके घर में आर्थिक परेशानी आ सकती है। साथ आपके घर पर कई परेशानियां दस्तक दें सकती हैं जैसे परिवार में कोई सदस्य बड़े बीमारी से पीड़ीत होना, तंगी, गरीबी इत्यादि।

पीपल का पेड़ उखाड़ने से पहले इन बातों का ध्यान अवश्य रखें

पीपल का पेड़ उखाड़ने से पहले इन बातों का रखे ध्यान शास्त्रों की माने तो घर या घर के आस-पास कहीं भी पीपल का पेड़ दिखे तो उसे उखाड़ कर फेंक देना चाहिए लेकिन इसके भी कुछ नियम है तो आइए जानते है कैसे पीपल का वृक्ष को उखाड़ना चाहिए।

महिलाओं को कभी भी पीपल का वृक्ष नहीं उखाड़ना चाहिए। क्योंकि शास्त्रों में इसे अशूभ माना गया है।

पीपल का पौधा उखाड़ने से पहले पीपल वृक्ष को 45 दिन तक नियम पूर्वक पूजा करना चाहिए तब उसे उखाड़ना चाहिए।

पीपल वृक्ष के पूजा करने के दौरान पीपल के पेड़ में जल में कुछ बूंद दूध और गुड़ तील डालकर चढाना चाहिए।

जल चढ़ाने के बाद पीपल के जड़ के के पास घी का दिपक भी जलाना चाहिए।

पीपल के वृक्ष को लगातार 45 दिन तक नियम पूर्वक पूजा करने के बाद उसे उखाड़ कर किसी मंदिर या खाली स्थान पर पौधे को लगा देंना चाहिए।

calender
06 March 2023, 11:02 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag