मां लक्ष्मी के लिए क्यों खास है शुक्रवार, शुक्रवार के ये उपाय जीवन में लाएंगे सुख सौभाग्य और धन की आमद

शुक्रवार को धन की देवी मां लक्ष्मी का दिन होता है. इस दिन मां लक्ष्मी के लिए व्रत और पूजा करने के साथ साथ कुछ खास और आसान उपाय करने पर घर परिवार में सदा धन का वास होता है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

Vineeta Vashisth
Vineeta Vashisth
धन की देवी मां लक्ष्मी सुख, संपन्नता और वैभव की देवी हैं, इनके प्रसन्न होते ही जातक के दिन फिर जाते हैं और किस्मत चमक जाती है। शुक्रवार की बात करें तो ये मां लक्ष्मी का दिन कहा जाता है। इसे अगर नवग्रह के नजरिए से देखे तो शुक्र खुद संपन्नता और वैभव का ग्रह है और उसका कारक है शुक्रवार जो मां लक्ष्मी का दिन है। इस तरह देवी लक्ष्मी की पूजा से शुक्रवार और शुक्र ग्रह दोनों ही प्रसन्न होते हैं औऱ शुभ फल देते हैं। इसलिए शुक्रवार को सात दिनों में सुख और वैभव प्राप्ति के लिए सटी दिन कहा गया है। पद्मपुराण में कहा गया है कि जिन लोगों पर माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है वो जीवन में हमेशा धनवान रहते हैं और जीवन भर उन्हें सुख और वैभव की कमी नहीं होती है। इसलिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी का व्रत और पूजा के साथ साथ कुछ विशेष ज्योतिषीय उपाय करके मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है। ऐसे जातकों पर मां लक्ष्मी सदैव अपना आशीर्वाद बनाए रखती हैं औऱ ऐसे जातकों के घर में हमेशा लक्ष्मी का निवास बना रहता है। चलिए जानते हैं कि शुक्रवार के दिन किन किन ज्योतिषीय उपायों को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती है जिससे घर में धन धान्य की कमी ना हो और हमेशा परिवार में सुख शांति और संपन्नता बनी रहे। 
 
शुक्रवार के दिन इस तरीके से करें मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा अर्चना
 
शुक्रवार के दिन सुबह जल्दी उठकर नहा धोकर पूरे घर की अच्छी तरह सफाई करें। इसके बाद मां लक्ष्मी का आसन तैयार करें। लाल और सफेद रंग के फूलों से उनका दरबार सजाएं। उनकी मूर्ति को चंदन का तिलक करें, इसके बाद उन्हें सफेद मिठाई का भोग लगाएं, आप शुक्रवार को मां लक्ष्मी को खीर का भी भोग लगा सकते हैं। इसके बाद कमलगट्टा या उसकी माला मां लक्ष्मी को अर्पित करें। इसके पश्चात धूप दीप के साथ उनकी आरती करें और फिर “ॐ शुं शुक्राय नम:” या “ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहं” मंत्र का जाप करें। मां लक्ष्मी की पूजा करते समय अगर घर में शंख रखा है तो उसे जरूर बजाना चाहिए और इसके साथ ही मां  की आरती करते वक्त घंटी जरूर बजानी चाहिए।
 
दोपहर के समय मंदिर जाकर मां लक्ष्मी को लाल वस्त्र, जैसे चुनरी आदि, लाल बिंदी के साथ लाल सिंदूर औऱ लाल चूड़ियां अर्पित करनी चाहिए। 
सांयकाल में पूजाघर के सामने बैठकर सच्चे मन से लक्ष्मी नारायण का पाठ करें और इसके बाद देसी घी का दीपक जलाएं और मां लक्ष्मी की आरती के बाद उनको भोग जरूर लगाएं। सांयकाल को तुलसी के पौधे की पूजा करें और वहां देशी घी का दीपक जलाएं।
रात के वक्त विधिवत रूप से अष्ट लक्ष्मी का पूजन जरूर करें। इससे मां लक्ष्मी आपके घर में ही सदा के लिए निवास करेंगी। इसके पश्चात लाल कलावे से बत्ती बनाकर देसी घी का दीपक मां लक्ष्मी के चरणों में जरूर जलाएं। इससे सदैव आपके ऊपर वैभव लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। 
 
सफेद चीजों का दान
मां लक्ष्मी को सफेद रंग बहुत पसंद है, इसके साथ ही शुक्र ग्रह का कारक भी सफेद रंग है, इसलिए इस दिन सफेद रंग का प्रयोग और सफेद रंग के अन्न, वस्त्र आदि का दान करने से घर में सुख और सौभाग्य का वास होता है और धन की प्राप्ति होती है। 
 
गुलाबी रंग का महत्व
इसके अलावा मां  लक्ष्मी को गुलाबी रंग भी पसंद हैं, आप इस दिन मां लक्ष्मी को गुलाबी रंग के फूल अर्पित करें और खुद गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करेंगे तो मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलेगा और घर में सदैव लक्ष्मी का वास रहेगा।
 
इत्र का अर्पण
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी  के मंदिर में जाकर इत्र अर्पित करने पर घर में धन और सौभाग्य का आगमन होता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा में मखाने और बताशे जरूर भोग में शामिल करने चाहिए। 
 
शुक्रवार के दिन काली चीटिंयों को चीनी खिलाने पर धन की राह में आ रही अड़चनें दूर हो जाती हैं।
 
अगर मेहनत करने के बाद भी धन घर में नहीं टिकता तो शुक्रवार के दिन लाल रंग के एक वस्त्र में करीब सवा किलो साबुत चावल रखकर बांधकर पोटली बना लीजिए। इस पोटली को हाथों में उठाकर ‘ओम श्रीं श्रीये नम:’ मंत्र का 108 बार जाप करने के बाद इसे घर में धन रखने के स्थान पर सुरक्षित रख देना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा  करने पर घर की तिजोरी में धन संग्रह होने लगता है।
 
शुक्रवार के दिन मिट्टी के एक दिए में कपूर की टिकिया रखकर जलाने के बाद पूरे घर में घूम घूम कर हर कोने में इसकी धूनी देने पर सुख और वैभव के साथ परिवार में प्रेम और मधुरता का वातावऱण बना रहता
 
शुक्रवार के दिन पूजा के बाद जातक को एकांत में बैठकर सच्चे मन से महालक्ष्मी स्त्रोत, कनकधारा स्तोत्र और श्री सूक्त का पाठ करना चाहिए। इससे घर में सदा धन और वैभव बना रहता है। 
 
शुक्रवार के दिन मिट्टी के एक दिए में कपूर की टिकिया रखकर जलाने के बाद पूरे घर में घूम घूम कर हर कोने में इसकी धूनी देने पर सुख और वैभव के साथ परिवार में प्रेम और मधुरता का वातावऱण बना रहता है।
calender
03 March 2023, 11:41 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो