score Card

Mathura Holi 2025: मथुरा में होली कब मनाई जाएगी...जानिए पूरा शेड्यूल

रंगों का त्योहार होली पूरे भारत में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है, लेकिन इसकी सबसे अनोखी और भव्य झलक मथुरा-वृंदावन में देखने को मिलती है. हर साल हजारों श्रद्धालु और पर्यटक भगवान कृष्ण की नगरी में इस पर्व को मनाने आते हैं. अगर आप भी ब्रज की ऐतिहासिक होली का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो इसके पूरे कार्यक्रम की जानकारी होना जरूरी है.

Suraj Mishra
Edited By: Suraj Mishra

रंगों का त्योहार होली पूरे भारत में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है, लेकिन इसकी सबसे अनोखी और भव्य झलक मथुरा-वृंदावन में देखने को मिलती है. हर साल हजारों श्रद्धालु और पर्यटक भगवान कृष्ण की नगरी में इस पर्व को मनाने आते हैं. अगर आप भी ब्रज की ऐतिहासिक होली का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो इसके पूरे कार्यक्रम की जानकारी होना जरूरी है. आइए जानते हैं कि 2025 में मथुरा, वृंदावन, गोकुल, बरसाना और पूरे ब्रज क्षेत्र में होली का उत्सव कब और कैसे मनाया जाएगा.

मथुरा-वृंदावन होली 2025 तिथियां और कार्यक्रम

  • 7 मार्च 2025 – नंदगांव और बरसाना में फाग आमंत्रण, शाम को लाडलीजी मंदिर में लड्डूमार होली.

  • 8 मार्च 2025 – बरसाना की रंगीली गली में प्रसिद्ध लट्ठमार होली.

  • 9 मार्च 2025 – नंदगांव में लट्ठमार होली का आयोजन.

  • 10 मार्च 2025 – बांके बिहारी मंदिर में फूलों की होली और कृष्ण जन्मभूमि पर हुरंगा उत्सव.

  • 11 मार्च 2025 – गोकुल के रमणरेती और द्वारकाधीश मंदिर में होली समारोह.

  • 12 मार्च 2025 – वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में विशेष होली उत्सव.

  • 13 मार्च 2025 – पूरे ब्रज क्षेत्र में होलिका दहन.

  • 14 मार्च 2025 – मथुरा-वृंदावन समेत पूरे ब्रज में रंगों की होली.

  • 15 मार्च 2025 – बलदेव के दाऊजी मंदिर में हुरंगा खेला जाएगा.

  • 16 मार्च 2025 – नंदगांव में हुरंगा उत्सव.

  • 17 मार्च 2025 – जाव गांव में पारंपरिक हुरंगा.

  • 18 मार्च 2025 – मुखरई में प्रसिद्ध चरकुला नृत्य का आयोजन.

  • 22 मार्च 2025 – वृंदावन के रंगनाथ मंदिर में होली उत्सव का समापन.

ब्रज की होली क्यों है खास?

ब्रज में होली का उत्सव बांके बिहारी मंदिर से शुरू होकर रंगनाथ मंदिर में समाप्त होता है. यह होली केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है. ऐसी मान्यता है कि राधा रानी और भगवान कृष्ण ने स्वयं इस त्योहार की शुरुआत की थी, इसलिए मथुरा-वृंदावन की होली अत्यंत खास और ऐतिहासिक होती है.

यदि आप इस बार ब्रज की अनूठी होली का आनंद लेना चाहते हैं, तो पहले से अपनी योजना बना लें और इस अलौकिक अनुभव का हिस्सा बनें.

calender
05 March 2025, 05:03 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag