IPL 2023 शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस का बड़ा फैसला, रोहित शर्मा की जगह ये खिलाड़ी संभालेगा टीम की कमान

IPL 2023 को शुरू होने में सिर्फ 2 दिन का समय शेष बचा है। ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम को बड़ा झटका लगा है। खबरों के मुताबिक WTC फाइनल के चलते रोहित शर्मा IPL के कुछ मुकाबलों से बाहर हो सकते हैं। ऐसे में रोहित की अनुपस्थिति में मुंबई इंडियंस की कमान सूर्यकुमार यादव संभाल सकते हैं।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

IPL 2023 को शुरू होने में सिर्फ 2 दिन का समय शेष बचा है। ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम को बड़ा झटका लगा है। खबरों के मुताबिक WTC फाइनल के चलते रोहित शर्मा IPL के कुछ मुकाबलों से बाहर हो सकते हैं। ऐसे में रोहित की अनुपस्थिति में मुंबई इंडियंस की कमान सूर्यकुमार यादव संभाल सकते हैं। रोहित IPL के इतिहास में सबसे सफल कप्तान हैं, जिन्होंने रिकॉर्ड पांच बार IPL ट्रॉफी जीती है।

साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में मुंबई इंडियंस की पांच जीत में से प्रत्येक जीत रोहित के नेतृत्व में आई। गौरतलब हो कि विश्व की सबसे अमीर क्रिकेट लीग के फाइनल के ठीक 9 दिन बाद WTC 2023 (विश्व टेस्ट चैंपियनशिप) के फाइनल में रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। WTC का फाइनल 7 जून से लंदन के ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के चलते आराम का फैसला -

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रोहित शर्मा WTC के फाइनल को देखते हुए IPL के कुछ मुकाबलों में आराम ले सकते हैं। रोहित इस टूर्नामेंट में कुछ मुकाबलों में बाहर हो सकते हैं। बता दें कि मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरुआत रविवार 2 अप्रैल को बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ एक ब्लॉकबस्टर मुकाबले में करेगा।

सूर्यकुमार यादव कर सकते हैं मुंबई इंडियंस का नेतृत्व -

इसी जानकारी में कहा यह भी गया है कि अगर रोहित शर्मा IPL के दौरान आराम करने का फैसला करते हैं तो सूर्यकुमार यादव टीम की कमान संभाल सकते हैं। कीरोन पोलार्ड के संन्यास के बाद सूर्यकुमार यादव को यह मौका मिल सकता है। विश्व नंबर 1 टी20 बल्लेबाज को इस साल (2023) की शुरुआत में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज के लिए भारतीय टीम का उप-कप्तान नामित किया गया था।

मुंबई इंडियंस की टीम स्क्वॉड -

रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, अर्जुन तेंदुलकर, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह, जोफ्रा आर्चर, टिम डेविड, मोहम्मद अरशद खान, रमनदीप सिंह, ऋतिक शौकीन, ट्रिस्टन स्टब्स, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, कैमरून ग्रीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, झाए रिचर्डसन, पीयूष चावला, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, राघव गोयल, डुआन जॉनसन।

calender
29 March 2023, 10:51 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो