बांग्लादेश-पाकिस्तान ने भारत को हराने के लिए मिलाया हाथ! बांग्लादेशी सलाहकार ने पाकिस्तान को किया धन्यवाद

भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच एक अनोखा गठजोड़ देखने को मिल रहा है. बांग्लादेश ने पकिस्तान को धन्यवाद कर उनके फैसले का सम्मान किया है.

Sonee Srivastav

T20 World Cup 2026: भारत के खिलाफ बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच एक अनोखा गठजोड़ सामने आया है. बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों से भारत में मैच खेलने से इनकार किया था, जिसके बाद आईसीसी ने उनकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया.

इस पर पाकिस्तान ने भी भारत के खिलाफ अपना मैच जो कि 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाला है, उसे बहिष्कार करने का फैसला किया. इस फैसले पर बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने सराहना की और पाकिस्तान को धन्यवाद किया.

बांग्लादेश के बहिष्कार पर ICC का फैसला 

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने कहा कि भारत में उनकी टीम के लिए सुरक्षा खतरा है. उन्होंने मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की, लेकिन आईसीसी ने इसे खारिज कर दिया. आईसीसी ने कहा कि भारत में कोई ठोस सुरक्षा खतरा नहीं है. नतीजा यह हुआ कि बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया और उनकी जगह स्कॉटलैंड को ग्रुप सी में शामिल किया गया.

पाकिस्तानी पीएम की आधिकारिक पुष्टि 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कैबिनेट बैठक में साफ कहा कि वे भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे. उन्होंने इसे बांग्लादेश के साथ एकजुटता का फैसला बताया. शरीफ ने कहा, "खेल में राजनीति नहीं होनी चाहिए. हमने सोच-समझकर यह रुख अपनाया है और बांग्लादेश के साथ पूरी तरह खड़े हैं." यह पाकिस्तान सरकार की ओर से पहली आधिकारिक पुष्टि थी.

आसिफ नजरुल का धन्यवाद

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने फेसबुक पर पोस्ट किया, "धन्यवाद, पाकिस्तान." उन्होंने शरीफ के बयान को उद्धृत करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को टी20 विश्व कप से बाहर करने के विरोध में भारत मैच बहिष्कार किया. नजरुल मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार में मंत्री के समान पद पर हैं, जो 2024 में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद बनी थी.

बांग्लादेश-पाकिस्तान का रिश्ता 

यह घटना क्रिकेट से ज्यादा राजनीतिक है. अगस्त 2024 में हसीना सरकार गिरने के बाद बांग्लादेश-पाकिस्तान रिश्ते तेजी से मजबूत हुए. दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें शुरू हुईं, व्यापार बढ़ा, सैन्य सहयोग गहराया और उच्चस्तरीय मुलाकातें हुई. बांग्लादेश अब पाकिस्तान की ओर झुक रहा है, जबकि भारत के साथ तना.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag