score Card

क्रिकेट के दिग्गज अश्विन को पद्म श्री और हॉकी के हीरो श्रीजेश को मिला पद्म भूषण सम्मान

रविचंद्रन अश्विन भारतीय क्रिकेट के प्रमुख सितारे रहे हैं, जबकि पीआर श्रीजेश भारतीय हॉकी के महान खिलाड़ी रहे हैं. दोनों को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

Suraj Mishra
Edited By: Suraj Mishra

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन और पूर्व हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म पुरस्कारों से नवाजा गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में अश्विन को पद्म श्री और श्रीजेश को पद्म भूषण सम्मान प्रदान किए. 

प्रमुख हस्तियों को नागरिक पुरस्कार 

राष्ट्रपति भवन में हुए इस अलंकरण समारोह में अश्विन और श्रीजेश सहित कई अन्य प्रमुख हस्तियों को नागरिक पुरस्कार दिए गए. श्रीजेश को पद्म भूषण, भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला. वह मेजर ध्यानचंद के बाद पद्म भूषण प्राप्त करने वाले दूसरे भारतीय हॉकी खिलाड़ी हैं. वहीं, रविचंद्रन अश्विन को पद्म श्री से नवाजा गया, जो क्रिकेट जगत में उनके योगदान को सम्मानित करने का प्रतीक है.

बीसीसीआई ने साझा किया वीडियो

बीसीसीआई ने अश्विन को सम्मानित होते हुए एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें लिखा था, रवि अश्विन को पद्म श्री पुरस्कार मिलने पर बधाई. यह उनके अद्वितीय क्रिकेट करियर और टीम इंडिया के लिए उनकी भूमिका को मान्यता देता है. अश्विन भारतीय क्रिकेट के एक प्रमुख नाम रहे हैं, जिनकी उपलब्धियां अतुलनीय हैं. वह 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के विजेता टीम का हिस्सा रहे. टेस्ट क्रिकेट में अश्विन ने 106 मैचों में 537 विकेट लेकर भारत के लिए अहम योगदान दिया है. वह अब तक टेस्ट क्रिकेट में भारत के दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. 

दूसरी ओर, पीआर श्रीजेश भारतीय हॉकी के एक महान नाम हैं. उन्होंने टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम को कांस्य पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने जर्मनी को हराकर कांस्य जीता, जबकि पेरिस में 2024 में उन्होंने स्पेन को हराया.

calender
28 April 2025, 08:36 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag