IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज की कोलकाता में भिड़ंत आज, प्लेइंग 11 से लेकर हेड टू हेड और मौसम-पिच तक; देखें पूरी डिटेल्स
आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच करो या मरो वाला मुकाबला होने वाला है. अगर भारत यह मुकाबला जीतने में कामयाब होता है, तो वह सेमीफइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी. ऐसे में आइए जानते हैं दोनों टीमों की प्लेइंग 11 से लेकर हेड टू हेड और मौसम-पिच तक की सारी डिटेल्स.

IND vs WI: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज में आज टीम इंडिया का मुकाबला वेस्टइंडीज से होने वाला है. यह मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. भारत के लिए यह मुकाबला सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए करो या मरो वाला है.
सुपर-8 में भारत की शुरुआत साउथ अफ्रीका से मिली 76 रनों की हार से हुई थी, जिससे नेट रन रेट पर असर पड़ा, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 रनों की जीत से टीम ने वापसी की और स्थिति मजबूत की.
भारत का हालिया प्रदर्शन
जिम्बाब्वे मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल दिखाया. अभिषेक शर्मा ने पहला अर्धशतक लगाया और शानदार लय पकड़ी. हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने तेज बल्लेबाजी से स्कोर बढ़ाया.
गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए और सिर्फ 24 रन दिए. वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने भी किफायती गेंदबाजी की, लेकिन शिवम दुबे महंगे साबित हुए, इसलिए आज गेंदबाजों को बीच और डेथ ओवरों में सतर्क रहना होगा.
वेस्टइंडीज का सुपर-8 रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज ने सुपर-8 में जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराया, लेकिन साउथ अफ्रीका से 9 विकेट की हार झेली. 177 रनों के लक्ष्य का बचाव करते हुए उनके गेंदबाज नाकाम रहे. टॉप ऑर्डर फेल हुआ, लेकिन जेसन होल्डर ने 49 रन और रोमारियो शेफर्ड ने 52 रन से पारी संभाली. आज कैरेबियाई टीम मजबूत वापसी की कोशिश करेगी.
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
टी20 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 30 मैच हुए हैं. भारत ने 19 जीते, वेस्टइंडीज ने 10 और 1 मैच बेनतीजा रहा. भारत का पलड़ा भारी है, लेकिन वेस्टइंडीज घरेलू मैदान जैसी परिस्थितियों में खतरनाक हो सकती है.
ईडन गार्डन्स पिच रिपोर्ट
ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजी के लिए शानदार मानी जाती है. यहां अच्छी बाउंस मिलती है और गेंद बल्ले पर अच्छी आती है. टूर्नामेंट में यहां हाई स्कोरिंग मैच देखे गए हैं, औसत पहली पारी स्कोर 161 के आसपास है.
मैच आगे बढ़ने पर स्पिनरों को मदद मिल सकती है. बल्लेबाजों को फायदा होगा, लेकिन स्पिनर अहम भूमिका निभा सकते हैं. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद हो सकता है.
कोलकाता का मौसम
आज मैच के दिन कोलकाता में बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम साफ रहेगा, न्यूनतम तापमान 22-24°C और अधिकतम 31-33°C के आसपास. शाम में हल्के बादल हो सकते हैं, लेकिन मैच बिना रुकावट के पूरा होगा. ह्यूमिडिटी 70% के करीब रहेगी, जो खिलाड़ियों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकती है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील होसेन/मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ.


