IPL 2023 LSG vs DC: लखनऊ सुपर जायंट्स का शानदार जीत के साथ आगाज, मार्क वुड ने मारा पंजा, दिल्ली को 50 रन से हराया

IPL 2023 का तीसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से करारी मात दी

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

IPL 2023 (इंडियन प्रीमियर लीग) का तीसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच शनिवार 1 अप्रैल शाम 7:30 बजे से लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से करारी मात दी। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में कुल 193 रन बनाए।

वहीं दिल्ली कैपिटल्स डेविड वॉर्नर के अर्धशतक के बावजूद निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना सकी। मार्क वुड ने पांच विकेट अपने नाम किए। जिसके जवाब में 194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत तेज रही। दिल्ली कैपिटल्स ने 4 ओवर में 40 रन बना लिए थे।

डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ के बल्ले से रन निकल रहे थे, लेकिन मार्क वुड के एक ओवर ने कहानी ही बदल दी। मार्क वुड ने अपने पहले ही ओवर में पहले पृथ्वी शॉ को क्लीन बोल्ड कर दिल्ली को पहला झटका दिया, फिर इसके बाद मिचेल मार्श को अगली ही गेंद पर बोल्ड कर दूसरा झटका दिया। इन दो झटकों के बाद दिल्ली कैपिटल्स नहीं उभर पाई और समयातंराल पर अपने विकेट खोए।

IPL में आवेश खान ने अपने नाम किए 100 विकेट -

बता दें कि डेविड वॉर्नर ने एक छोर संभाले रखा और 48 गेंद का सामना करते हुए वॉर्नर 56 रन बनाकर आवेश खान का शिकार बने। अंतिम ओवर में मार्क वुड ने दो विकेट चटकाकर मुकाबले में पांच विकेट अपने नाम किए। रवि विश्नोई और आवेश खान को दो-दो सफलताएं मिली। वहीं आवेश खान ने इन दो विकेटों के साथ IPL में अपने 100 विकेट भी पूरे किए।

काइल मेयर्स ने उठाया जीवनदान का फायदा -

इससे पहले दिल्ली ने टॉस जीतकर लखनऊ को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 193 रन बनाए। काइल मेयर्स को 14 रन के निजी स्कोर पर जीवनदान मिला। मेयर्स ने जीवनदान मिलने के बाद समां सा बांध दिया और कई बेहद शानदार शॉट लगाए।

मेयर्स ने 38 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और 7 छक्कों की मदद से शानदार 73 रन बनाए। खलील अहमद और चेतन सकारिया को दो-दो सफलताएं मिली। निकोलस पूरन ने 21 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 36 रन बनाए। आयुष बडोनी ने 7 गेंदों का सामना करते हुए 1 चौके और दो छक्कों की मदद से 18 रन की पारी खेली।

लखनऊ ने तीसरी बार दिल्ली कैपिटल्स हराया को -

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए जीत के हीरो काइल मेयर्स, निकोलस पूरन के अलावा मार्क वुड (पांच विकेट) रहे, वुड ने अपनी कहर बरपाती गेंद के सामने दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर ने सबसे ज्यादा 56 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली। लखनऊ सुपर जायंट्स की यह दिल्ली कैपिटल्स पर लगातार तीसरी जीत है।

calender
02 April 2023, 11:33 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो