IPL 2023 RCB vs MI: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस का मुकाबला, जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं लाइव प्रसारण

IPL 2023 पांचवें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टक्कर पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस से होगी। यह मुकाबला रविवार 2 अप्रैल को बैंगलोर के चिन्नास्वामी क्रिकेट मैदान पर भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

IPL 2023 (इंडियन प्रीमियर लीग) के 16वें संस्करण के पांचवें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टक्कर पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस से होगी। यह मुकाबला रविवार 2 अप्रैल को बैंगलोर के चिन्नास्वामी क्रिकेट मैदान पर भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को पहले मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल और जोश हेजवलुड की सुविधा नहीं मिलेगी। वहीं मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान रोहित शर्मा का भी खेलना अभी मुश्किल नजर आ रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पिछले सीजन (साल 2022) में दूसरे क्वालीफायर तक का सफर तय किया था।

वहीं मुंबई इंडियंस की टीम प्वॉइंट्स टेबल में अंतिम पायदान पर रही थी। ऐसे में फाफ डुप्लेसी के नेतृत्व में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस सीजन अपने 15 साल के सूखे को खत्म करना चाहेगी, तो मुंबई इंडियंस एक बार फिर चैंपियन वाला खेल दिखाने को बेताब होगी।

RCB vs MI, IPL 2023 का पांचवां मुकाबला -

बता दें कि IPL 2023 का पांचवां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच रविवार 2 अप्रैल बैंगलोर के चिन्नास्वामी मैदान पर भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले यानी 7:00 बजे होगा।

RCB vs MI, IPL 2023 का पांचवां मुकाबला कहां देखें?

गौरतलब हो कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2023 के पांचवें मुकाबले का लाइव प्रसारण भारत में स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।

RCB vs MI की लाइव स्‍ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?

वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2023 के पांचवें मुकाबले की लाइव स्‍ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं।

calender
02 April 2023, 01:03 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो