U19 एशिया कप के फाइनल में ड्रामा करेंगे मोहसिन नकवी! भारत-पाकिस्तान के हाईवोल्टेज मुकाबले के बीच आई बड़ी खबर
दुबई में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप का फाइनल मुकाबला रोमांचक है. पाकिस्तान ने भारत के सामने पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया है, जो भारत के लिए अब मुश्किल में दाल दिया है.

U19 Asia Cup 2025 Final: दुबई में 21 दिसंबर 2025 को अंडर-19 एशिया कप का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी की मौजूदगी सुर्खियां बटोर रही है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, नकवी फाइनल देखने और पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होने दुबई पहुंच रहे हैं. पाकिस्तान के गृह मंत्री होने के नाते उनकी यह यात्रा क्रिकेट से आगे राजनीतिक महत्व भी रखती है.
पुराने विवाद की छाया
इस साल सितंबर में सीनियर एशिया कप फाइनल में भी कुछ ऐसा ही हुआ था. दुबई में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता, लेकिन भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. नतीजा यह हुआ कि ट्रॉफी एसीसी मुख्यालय में रखी रही और आज तक भारत को नहीं सौंपी गई.
राजनीतिक तनाव की वजह से यह फैसला लिया गया था. दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंध लंबे समय से प्रभावित हैं. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर भी विवाद चल रहा है, जहां भारत पाकिस्तान जाने से मना कर रहा है. ऐसे में जूनियर स्तर पर फिर भारत-पाकिस्तान फाइनल में नकवी की भूमिका पर नजरें टिकी हैं.
नकवी की भूमिका और तैयारी
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, नकवी मैच देखने के साथ-साथ समापन समारोह में विजेता टीम को ट्रॉफी सौपेंगे. इससे पहले नवंबर में राइजिंग स्टार्स एशिया कप फाइनल में उन्होंने पाकिस्तान की जीत पर खुशी जाहिर की और ट्रॉफी दी थी. लेकिन भारत के साथ मुकाबले में स्थिति अलग हो सकती है.
अगर भारत जीतता है, तो क्या टीम नकवी से ट्रॉफी लेगी? यह सवाल सभी के मन में है. एसीसी के नियमों के तहत अध्यक्ष का पुरस्कार वितरण करना सामान्य है, लेकिन भारत-पाकिस्तान के संदर्भ में यह संवेदनशील मुद्दा बन जाता है.
भारत की होगी शर्मनाक हार
यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए खिताबी जीत का मौका है. पाकिस्तान के समीर मिन्हास जैसे युवा खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने आज पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ 172 रन बनाएं. भारत को कुल 348 रनों का लक्ष्य मिला है, हालांकि भारत की स्थिति खराब दिखाई दे रही है. मात्र 16 ओवर में ही भारत के 7 विकेट गिर चुके हैं.


