T20 World Cup 2026: USA के खिलाफ भारत की कैसी होगी प्लेइंग 11? मैच कब, कहां और कैसे देखें, जानिए पूरी डिटेल्स

शनिवार 7 फरवरी को भारत और अमेरिका के बीच टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी. क्योंकि दोनों टीमें मैच ग्रुप A का हिस्सा है. ऐसे में आइए जानते हैं यह मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा. साथ ही घर बैठे लाइव कैसे देख सकते हैं.

Sonee Srivastav

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो गई है और भारत शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंस शुरू करेगा. 2024 में चैंपियन बनी टीम इंडिया अब पहली बार खिताब बरकरार रखने वाली टीम बनने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरेगी. यह मैच ग्रुप A का हिस्सा है और भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. 

टॉस और मैच का समय

  • टॉस: शाम 6:30 बजे (संभावित)
  • मैच शुरू: शाम 7 बजे (IST)
  • लाइव स्ट्रीमिंग: JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर
  • लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर

भारतीय टीम का मजबूत प्रदर्शन

रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद भी भारत मजबूत दिख रहा है. कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम ने कई सीरीज जीती हैं. सूर्या की फॉर्म वापसी और ओपनिंग में ईशान किशन-अभिषेक शर्मा की जोड़ी टीम को मजबूती दे रही है. अभिषेक का स्ट्राइक रेट 194 से ऊपर है, जो टी20 में शानदार है.

मध्य क्रम में तिलक वर्मा, रिंकू सिंह और फिनिशरों की गहराई है. ऑलराउंडर जैसे हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और शिवम दुबे मैच के हालात के हिसाब से टीम को लचीलापन देते हैं.

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह की अगुवाई है, अर्शदीप सिंह नई गेंद से साथ देंगे. हर्षित राणा गति लाते हैं. स्पिन में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती हैं, लेकिन ओस स्पिनरों के लिए चुनौती बन सकती है.

अमेरिका का हालिया प्रदर्शन 

अमेरिका अंडरडॉग है लेकिन पिछले विश्व कप में पाकिस्तान को हराकर सुपर 8 तक पहुंचा था. हाल में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है और श्रीलंका में ट्रेनिंग कैंप से लौटे हैं. टीम में मुंबई से जुड़े खिलाड़ी जैसे सौरभ नेत्रावलकर, हरमीत सिंह और शुभम रंजने हैं, जो वानखेड़े की पिच समझते हैं.

कप्तान मोनांक पटेल बल्लेबाजी में लीड करते हैं, जबकि गेंदबाजी में नेत्रावलकर और हरमीत पर भरोसा है. हाल के अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड को कड़ी टक्कर दी थी. सपाट पिच पर अगर अमेरिका अच्छी शुरुआत ले ले तो उलटफेर संभव है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव/वरुण चक्रवर्ती. 

अमेरिका: मोनांक पटेल (कप्तान/विकेटकीपर), एंड्रीज़ गौस, सैतेजा मुक्कमल्ला, शयान जहांगीर, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, अली खान, नोस्थुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर.

दोनों टीमों के टी20 स्क्वाड

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती.

अमेरिका: मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, शयान जहांगीर, हरमीत सिंह, शेहान जयसूर्या, संजय कृष्णमूर्ति, मिलिंद कुमार, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजने, शैडली वान शल्कविक, अली खान, जसदीप सिंह, नोस्थुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag