पंजाब के खिलाड़ियों ने बढ़ाया 'मान', राष्ट्रपति भवन में किया गया सम्मानित, CM भगवंत सिंह मान ने दी बधाई

पंजाब के तीन खिलाड़ियों को राष्ट्रपति भवन में उच्चतम खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया गया. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इसे पंजाबियों के लिए गर्व का पल बताते हुए खिलाड़ियों, उनके परिवारों और कोच को बधाई दी.

Simran Sachdeva

पंजाब के तीन खिलाड़ियों को आज राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया गया. जिनमें भारतीय हाकी टीम के कप्तान हरमिंदरप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह काका और जरमिंदरप्रीत सिंह शामिल हैं. इस सम्मान पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने खिलाड़ियों को बधाई दी. 

CM भगवंत सिंह मान का पोस्ट

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पंजाबियों के लिए गर्व का पल है कि हमारे पंजाब के तीन खिलाड़ियों को राष्ट्रपति भवन में उच्चतम खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया. भारतीय हाकी टीम के कप्तान हरमिंदरप्रीत सिंह को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार और सुखजीत सिंह काका तथा जरमिंदरप्रीत सिंह को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया.

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि एक खेल प्रेमी के रूप में, वह सभी खिलाड़ियों, उनके परिवारों और कोच को यह पुरस्कार मिलने पर शुभकामनाएं देते हैं और भविष्य में भी खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रखते हैं. साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब की खेलों में खोई हुई शान को वापस लाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो