Video : बस में चाबी लगा छोड़ शौच के लिए गया ड्राइवर तभी आया नशेड़ी, यात्रियों से भरी गाड़ी लेकर हुआ फरार, फिर...

बिजनौर, उत्तर प्रदेश में एक नशे में धुत मंदबुद्धि व्यक्ति ने बस को तेज़ी से सड़क पर दौड़ाया. ड्राइवर शौच के लिए गया था, और चाबी नहीं निकाली थी. नशे में धुत व्यक्ति बस को अफजलगढ़ की ओर लेकर बढ़ा, जिससे पुलिस और स्थानीय लोग उसका पीछा करते रहे. आखिरकार बस पेड़ से टकराकर रुकी, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Utsav Singh
Edited By: Utsav Singh

Bijnor Uttar Pradesh : आजकल सोशल मीडिया पर कई तरह के अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें से कुछ वीडियो तो बिल्कुल ही चौंका देने वाले होते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें उत्तर प्रदेश के बिजनौर का एक चौंकाने वाला घटना सामने आई है. इस वीडियो में एक व्यक्ति नशे की हालत में बस को तेजी से दौड़ाते हुए सड़क पर चला जा रहा है, और पुलिस और आम नागरिक उसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं. 

मंदबुद्धि व्यक्ति ने यात्रियों से भरी बस को चलाया 
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बस तेजी से सड़क पर चल रही है. यह बस किसी सामान्य व्यक्ति द्वारा नहीं, बल्कि एक मंदबुद्धि व्यक्ति द्वारा चलाई जा रही थी, जो नशे में था. असल में, इस बस का असली ड्राइवर शौच के लिए बस को खड़ी करके चला गया था. उसने लापरवाही बरती और बस से उतरते समय चाबी भी बाहर नहीं निकाली. इसी दौरान, एक नशे में धुत मंदबुद्धि व्यक्ति ने बस को चलाना शुरू कर दिया और वह सड़क पर तेज़ी से दौड़ाने लगा. कुछ समय के लिए तो सड़क पर हड़कंप ही मच गया. इसके साथ ही बस में बैठे यात्रियों में भी डर का माहौल बन गया.

पुलिस और स्थानीय लोग करते रहे पीछा
वही जिसके बाद यात्रियों की चीख-पुकीर सुनकर और बस की गति को देखकर स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत उसकी मदद के लिए भागे और उसका पीछा करने लगे. उनका उद्देश्य बस को रोकना और किसी अनहोनी से बचना था. हालांकि, नशे में धुत व्यक्ति रुकने का नाम ही नहीं ले रहा था और बस को तेज़ी से अफजलगढ़ की ओर ले जा रहा था.

हादसा टला, पेड़ से टकराई बस
अंत में, यह बेलगाम बस सड़क के किनारे पेड़ों में जाकर रुकी. हालांकि, गनीमत रही कि बस किसी अन्य वाहन से नहीं टकराई और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. अगर यह बस अन्य वाहनों से टकरा जाती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था. इस दौरान किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई.

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
यह बस गाजियाबाद जा रही थी, लेकिन यह घटना बिजनौर जिले में हुई. पुलिस ने इस व्यक्ति को पकड़ लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है. यह घटना न केवल पुलिस, बल्कि आम लोगों के लिए भी एक चौंकाने वाला अनुभव बन गई है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो