Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Wednesday, 07 September 2022
संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने यूक्रेन के परमाणु संयंत्र के चारों ओर की सुरक्षा क्षेत्र बनाने की मांग
Friday, 02 September 2022
पूर्ण राजकीय सम्मान से नहीं होगा पूर्व राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव का अंतिम संस्कार
Wednesday, 31 August 2022
सोवियत संघ के पूर्व राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव का 91 वर्ष की उम्र में निधन
सोवियत संघ के पूर्व राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रूस की समाचार एजेंसी स्पूतनिक ने सेंट्रल क्लीनिकल अस्पताल के बयान के हवाले से कहा कि लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। इसके अलावा कोई अन्य जानकारी नहीं दी गई है।
Wednesday, 24 August 2022
पुतिन के हटने तक यूक्रेन के लिए समर्थन जारी रहना चाहिए : Boris Johnson
ब्रिटेन के निवर्तमान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन के अन्य हिस्सों में क्रीमिया पर दोबारा कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। समाचार एजेंसी डीपीए की रिपोर्ट के अनुसार, जॉनसन ने कहा कि देशों को यूक्रेन का समर्थन करना जारी रखना चाहिए, जब तक कि रूसी सेना अपने क्षेत्र वापस नहीं चली जाती।
Wednesday, 24 August 2022
Russia: एलेक्जेंडर की बेटी डारया डुगिना को लोगों ने दी श्रद्धांजलि
रूस की राजधानी मॉस्को में एक कार बम विस्फोट में जान गंवाने वाली रूसी राजनीतिक विचारक की बेटी डारया डुगिना को लोगों ने अंतिम विदाई दी। रूस के प्रमुख दक्षिणपंथी विचारकों में शामिल एलेक्जेंडर डुगिन की 29 वर्षीय बेटी डारया डुगिना की रविवार रात कार बम धमाके में मौत हो गई थी। पश्चिमी देश एलेक्जेंडर डुगिन को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का दिमाग बताते हैं।
Sunday, 21 August 2022
रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सहयोगी अलेक्जेंडर दुगिन की बेटी की हत्या
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी सहयोगी अलेक्जेंडर दुगिन की पत्रकार बेटी दरिया दुगिन की हत्या कर दी गई। दरिया दुगिन कार से घर जा रही थीं। उनकी कार में धमाका किया गया। इसके बाद कार में आग लग गई। आग में झुलसी दरिया की जान चली गई।
Wednesday, 03 August 2022
पुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना पर अमेरिका ने लगाए ये प्रतिबंध
अमेरिका ने रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की गर्लफ्रेंड और पूर्व जिमनास्ट अलीना कबाएवा का वीजा फ्रीज करते हुए उनकी संपत्तियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। मंगलवार को अमेरिका के वित्त विभाग ने यह जानकारी दी।
Tuesday, 02 August 2022
कभी नहीं लड़ा जाना चाहिए परमाणु युद्धः Putin
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि परमाणु युद्ध में कोई विजेता नहीं हो सकता है और इसे कभी नहीं लड़ा जाना चाहिए। उन्होंने सोमवार को परमाणु हथियारों के अप्रसार पर संधि के पक्षकारों के 10वें समीक्षा सम्मेलन में अपने अभिवादन के दौरान यह बात कही है। तासा समाचार एजेंसी ने राष्ट्रपति के हवाले से कहा कि हम मानते हैं कि परमाणु युद्ध में कोई विजेता नहीं हो सकता है और इसे कभी नहीं लड़ा जाना चाहिए।
Thursday, 26 May 2022
कीव ने यूक्रेनी नागरिकों के लिए रूस के पासपोर्ट जारी करने के आदेश की निंदा की
यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के उस आदेश की निंदा की है, जो यूक्रेन के दक्षिणी जापोरिजिया और खेरसान क्षेत्रों के निवासियों को फास्ट-ट्रैक प्रक्रिया के तहत रूसी नागरिकता के लिए आवेदन करने की अनुमति देता है।