कंटेंट बनाओ, पैसे पाओ! Facebook ने लॉन्च किया धमाकेदार क्रिएटर प्रोग्राम, घर बैठे कमा सकते हैं लाखों

Facebook ने Creator Fast Track Program लॉन्च किया है, जिससे क्रिएटर्स को ज्यादा रीच, तेजी से फॉलोअर्स और तीन महीने की गारंटीड कमाई मिलेगी. इस पहल से वे हर महीने लाखों रुपये तक कमा सकते हैं.

Shraddha Mishra

सोशल मीडिया की दुनिया में कमाई के नए रास्ते लगातार खुल रहे हैं, और अब इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. Meta के स्वामित्व वाले Facebook ने क्रिएटर्स के लिए एक खास प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसका नाम है “Creator Fast Track Program”. इस पहल का मकसद उन लोगों को तेजी से आगे बढ़ाना है, जो पहले से दूसरे प्लेटफॉर्म पर लोकप्रिय हैं लेकिन Facebook पर अपनी पहचान बनाना चाहते हैं.

Facebook का कहना है कि कई क्रिएटर्स ने यह बताया कि दूसरे प्लेटफॉर्म पर फेमस होने के बावजूद Facebook पर शुरुआत करना आसान नहीं होता. इसी चुनौती को ध्यान में रखते हुए यह प्रोग्राम तैयार किया गया है. इसका लक्ष्य है कि नए आने वाले क्रिएटर्स को शुरुआत में ही बेहतर मौके मिलें और उन्हें ज्यादा संघर्ष न करना पड़े. Creator Fast Track Program के जरिए क्रिएटर्स को उनकी वीडियो, खासकर रील्स, पर ज्यादा लोगों तक पहुंच (रीच) दी जाएगी. इससे उनके फॉलोअर्स तेजी से बढ़ेंगे और उनकी प्रोफाइल जल्दी ग्रोथ करेगी.

गारंटीड कमाई का मौका

इस प्रोग्राम की सबसे खास बात है कि इसमें शामिल होने वाले क्रिएटर्स को तीन महीने तक गारंटीड पेमेंट मिलेगा. यानी अगर वे तय नियमों के अनुसार कंटेंट बनाते हैं, तो उन्हें निश्चित आय मिलती रहेगी. इससे नए क्रिएटर्स को आर्थिक सुरक्षा भी मिलेगी और वे बिना चिंता के अच्छा कंटेंट बना सकेंगे.

हर महीने लाखों कमाने का मौका

Facebook ने इस प्रोग्राम में कमाई के भी आकर्षक विकल्प रखे हैं. अगर किसी क्रिएटर के Instagram, TikTok या YouTube पर कम से कम 1 लाख फॉलोअर्स हैं, तो वह हर महीने लगभग 1000 डॉलर (करीब 90 हजार रुपये से ज्यादा) कमा सकता है. वहीं, जिन क्रिएटर्स के किसी एक प्लेटफॉर्म पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, उन्हें हर महीने करीब 3000 डॉलर (लगभग 2.8 लाख रुपये) तक कमाने का मौका मिलेगा. यह कमाई उनके Facebook पर बनाए गए कंटेंट के आधार पर होगी.

मोनेटाइजेशन का तुरंत एक्सेस

इस प्रोग्राम का एक और बड़ा फायदा यह है कि इसमें शामिल क्रिएटर्स को Facebook के कंटेंट मोनेटाइजेशन टूल्स का तुरंत इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा. इससे वे विज्ञापनों, रील्स और अन्य फीचर्स के जरिए अपनी कमाई को और बढ़ा सकते हैं. इतना ही नहीं, जब यह प्रोग्राम खत्म हो जाएगा, तब भी क्रिएटर्स अपने कंटेंट से कमाई जारी रख सकेंगे. यानी यह सिर्फ एक शुरुआत है, जिससे लंबे समय तक फायदा उठाया जा सकता है.

Facebook का बढ़ता निवेश

Facebook लगातार क्रिएटर इकॉनमी को मजबूत बनाने पर ध्यान दे रहा है. कंपनी का कहना है कि वह चाहती है कि क्रिएटर्स ऐसा कंटेंट बनाएं जो उनकी ऑडियंस को पसंद आए और साथ ही उन्हें अच्छा रिटर्न भी मिले. आंकड़ों की बात करें तो साल 2025 में Facebook ने अपने क्रिएटर मोनेटाइजेशन प्रोग्राम के जरिए करीब 3 बिलियन डॉलर का भुगतान किया. यह 2024 की तुलना में 35% ज्यादा है और अब तक का सबसे बड़ा सालाना भुगतान माना जा रहा है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो