जल्द Android पर आएगा iPhone जैसा कैमरा, Google की नई खास तैयारी
Google जल्द ही Android यूजर्स के लिए नया 'Tap to Share' फीचर ला रहा है. इस मजेदार फीचर से आप बस एक टैप में फोटो, फाइल या लिंक आसानी से शेयर कर सकेंगे. जानिए, यह आपके लिए कितना काम का होगा और कब तक आ सकता है!

नई दिल्ली: जल्द ही एंड्रॉयड यूजर्स के लिए फाइल शेयरिंग और कॉन्टैक्ट ट्रांसफर करना और भी आसान हो जाएगा. गूगल ‘Tap to Share’ नाम का नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है, जो आईफोन के प्रसिद्ध NameDrop फीचर की तरह काम करेगा. इस फीचर से यूजर्स बस दो स्मार्टफोन को पास लाकर आसानी से डेटा शेयर कर सकेंगे.
यह फीचर कॉन्टैक्ट्स, फोटो, वीडियो, लिंक और लोकेशन डेटा सहित कई तरह की सामग्री को सपोर्ट करेगा. Android Authority ने टिप्स्टर AssembleDebug के इनपुट के आधार पर Google Play Services के कोड में छिपे इस फीचर का पता लगाया है.
टैप टू शेयर फीचर क्या है?
टैप टू शेयर एक आसान और यूजर-फ्रेंडली शेयरिंग टूल है. इसमें यूजर्स को सिर्फ दोनों एंड्रॉयड फोन को अनलॉक करना होगा और उन्हें पास-पास रखना होगा. आमतौर पर दोनों फोन के ऊपरी किनारों को ओवरलैप करके या स्क्रीन टू स्क्रीन रखकर कनेक्शन बनाया जाएगा. कनेक्शन सफल होते ही स्क्रीन पर एक सॉफ्ट ग्लो एनिमेशन दिखाई देगा, जो कन्फर्म करेगा कि डिवाइस कनेक्ट हो गए हैं और ट्रांसफर शुरू हो गया है.
फीचर ऐसे काम करेगा
ट्रांसफर शुरू करने के लिए दोनों डिवाइस अनलॉक होने चाहिए. फोन को पास लाने पर सॉफ्ट ग्लो एनिमेशन दिखेगा, जो कनेक्शन की सफलता बताएगा. अगर कनेक्शन नहीं बन पाता है, तो यूजर्स को फोन को एक-दूसरे के पीछे रखने का तरीका आजमाना पड़ सकता है. यह अतिरिक्त स्टेप इसलिए जरूरी है क्योंकि अलग-अलग एंड्रॉयड फोन में NFC एंटीना की पोजीशन अलग-अलग होती है. ओवरलैप तरीका अलाइनमेंट को बेहतर बनाता है.
कब तक आएगा Tap to Share फीचर?
गूगल ने अभी तक इस फीचर की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. यह अभी डेवलपमेंट स्टेज पर है. लीक हुई जानकारी और सिस्टम इंटीग्रेशन को देखते हुए उम्मीद है कि यह फीचर इस साल के अंत में Android 17 के साथ लॉन्च हो सकता है.


