iQOO 15R की एंट्री से मचा तहलका! मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग और 1.5K AMOLED डिस्प्ले का दम

iQOO 15R भारत में 44,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है. इसमें 7600mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 100W फास्ट चार्जिंग दी गई है. बैंक ऑफर्स के साथ इसकी सेल 2 मार्च से शुरू होगी.

Shraddha Mishra

नई दिल्ली: स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. iQOO ने भारत में अपना नया पावरफुल स्मार्टफोन iQOO 15R लॉन्च कर दिया है. यह डिवाइस कंपनी की फ्लैगशिप सीरीज़ का हिस्सा है और हाई-एंड मॉडल iQOO 15 के साथ पेश किया गया है. दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिस्प्ले के साथ यह फोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो परफॉर्मेंस और स्टाइल दोनों चाहते हैं. आइए जानते हैं इसकी कीमत, सेल डेट और सभी खास फीचर्स आसान भाषा में.

iQOO 15R को तीन स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है. 8GB रैम+256GB स्टोरेज की कीमत 44,999 रुपये है. 12GB रैम+256GB स्टोरेज वेरिएंट 47,999 रुपये में मिलेगा. 12GB रैम+512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 52,999 रुपये रखी गई है. यह फोन दो रंगों डार्क नाइट और ट्रायम्फ सिल्वर में उपलब्ध है, जो इसे प्रीमियम लुक देते हैं.

सेल और लॉन्च ऑफर्स

ग्राहक इस स्मार्टफोन को अमेजन, iQOO इंडिया के ऑनलाइन स्टोर और वीवो रिटेल स्टोर्स से प्री-बुक कर सकते हैं. अर्ली सेल 2 मार्च सुबह 10 बजे से शुरू होगी, जबकि सामान्य बिक्री 3 मार्च दोपहर 12 बजे से शुरू की जाएगी. ऑफर्स की बात करें तो HDFC और Axis बैंक के कार्ड से भुगतान करने पर 4,000 रुपये का तुरंत डिस्काउंट मिलेगा. साथ ही, ग्राहक 1,899 रुपये में iQOO या Vivo के TWS ईयरबड्स भी खरीद सकते हैं.

डिस्प्ले और डिजाइन

फोन में 6.59 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1260 x 2750 पिक्सल है. इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रीन स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव स्मूद रहता है. कंपनी का दावा है कि इसकी पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है.

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

iQOO 15R में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. इसमें 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है. यह फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है, जिससे यूजर को नया और तेज इंटरफेस मिलता है.

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-700V प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है. इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

बैटरी और अन्य फीचर्स

फोन में 7600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसमें बायपास चार्जिंग फीचर भी मिलता है, जो गेमिंग के दौरान हीट कम करने में मदद करता है. कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 6, GPS और USB Type-C पोर्ट दिए गए हैं. साथ ही IP68 और IP69 रेटिंग के साथ यह डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट भी है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag