Spotify के लेटेस्ट फीचर्स रोलआउट, इस नए फीचर्स में iOS और Android दोनों यूजर्स को मिलेगा फायदा
Spotify ने अपने प्रीमियम यूजर्स के लिए कमाल का गिफ्ट लाया है. अब AI की मदद से गानों को किसी भी भाषा में ट्रांसलेट हो जाएंगे. Musixmatch के साथ पार्टनरशिप में लॉन्च हुआ ये फीचर आपको लिरिक्स डाउनलोड करके ऑफलाइन भी एंजॉय करने देगा.

नई दिल्ली: म्यूजिक स्ट्रीमिंग की सबसे बड़ी कंपनी Spotify ने अपने इन-एप लिरिक्स फीचर को पूरी तरह से एक नया रूप दे दिया है. कंपनी ने घोषणा की है कि लिरिक्स ट्रांसलेशन फीचर अब दुनिया भर के सभी iOS और Android यूजर्स के लिए रोल आउट हो गया है. इसके साथ ही ऑफलाइन लिरिक्स डाउनलोड और लिरिक्स प्रीव्यू जैसे नए फीचर्स भी लॉन्च किए गए हैं, जो खासतौर पर प्रीमियम यूजर्स के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं.
2022 में शुरू हुआ यह फीचर अब ग्लोबल स्तर पर पहुंच गया है. Spotify ने Musixmatch की कराओके-स्टाइल लिरिक्स रिपॉजिटरी का इस्तेमाल करते हुए यूजर्स को और भी इंगेजिंग म्यूजिक एक्सपीरियंस देने की तैयारी पूरी कर ली है.
लिरिक्स के मजे
बीते दिनों Spotify ने अपने इन-एप लिरिक्स में दो बड़े अपग्रेड की घोषणा की. अब यूजर्स गाने के साथ लिरिक्स को भी ऑफलाइन डाउनलोड कर पाएंगे, ताकि इंटरनेट के बिना भी गाने का मजा लिया जा सके. कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा केवल प्रीमियम सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध होगी.
लिरिक्स प्रीव्यू
Spotify का एक और नया फीचर है लिरिक्स प्रीव्यू. अब गाना चलते समय एल्बम आर्ट या कवर इमेज के ठीक नीचे लिरिक्स का छोटा हिस्सा दिखाई देगा. कंपनी का दावा है कि शुरुआती टेस्टिंग में यह नया लेआउट यूजर्स को लिरिक्स से ज्यादा जुड़ाव महसूस कराता है और पुराने गानों को दोबारा सुनने के लिए प्रेरित करता है. फ्री और प्रीमियम दोनों यूजर्स इस फीचर का फायदा उठा सकेंगे.
सोशल मीडिया पर आसानी से शेयर करें लिरिक्स के साथ गाने
अब यूजर्स नाउ प्लेइंग स्क्रीन से सीधे Instagram, WhatsApp और Facebook पर लिरिक्स के साथ गाने शेयर कर सकेंगे. यह सुविधा Spotify के मोबाइल और टैबलेट ऐप (Android और iOS दोनों) पर काम करेगी. अगर लिरिक्स प्रीव्यू पसंद न आए तो थ्री-डॉट मेनू में जाकर लिरिक्स ऑफ बटन पर टैप करके इसे बंद भी किया जा सकता है.
कौन-कौन से भाषा में लिरिक्स होगा
आउट Spotify ने सबसे महत्वपूर्ण अपडेट की घोषणा की है कि लिरिक्स ट्रांसलेशन फीचर अब पूरी दुनिया में फ्री और प्रीमियम दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है. ऐप आपके डिवाइस की भाषा के आधार पर ऑटोमैटिकली लिरिक्स का अनुवाद दिखाएगा. लिरिक्स सेक्शन में ट्रांसलेट आइकन पर टैप करके यूजर अनुवादित बोल देख सकेंगे और जरूरत पड़ने पर ओरिजिनल भाषा पर वापस स्विच कर सकेंगे.
हालांकि यह फीचर अभी केवल चुनिंदा ट्रैक्स पर उपलब्ध है. Spotify ने 2022 में इस फीचर की शुरुआत की थी और 2025 में इसे लगभग 25 मार्केट्स तक विस्तारित किया था. अब ग्लोबल रोलआउट के साथ यह फीचर लाखों यूजर्स के लिए और भी उपयोगी बन गया है.


